Rajasthan

राजस्थान निकाय चुनाव में BSP का दम, 19 पार्षद जीते, मायावती बोलीं- धांधली नहीं होती तो नतीजे बेहतर होते

Last Updated:September 15, 2026, 17:30 IST

बहुजन समाज पार्टी ने हाल ही में हुए राजस्थान निकाय चुनावों में अपने प्रदर्शन को लेकर उत्साह जताया है. पार्टी ने इस चुनाव में 19 सीटों पर जीत का परचम लहराकर अपने पार्षदों को सदन में भेजा है. पार्टी का दावा है कि उनके कई उम्मीदवार बहुत ही कम वोटों के अंतर से हारे हैं. BSP का आरोप है कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी और दोबारा गिनती में हुई धांधली के कारण उनके उम्मीदवारों को जबरन हराया गया. अगर ऐसा न होता, तो पार्टी के नतीजे और भी ज्यादा शानदार हो सकते थे. इस जुझारू प्रदर्शन के लिए पार्टी ने अपने सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है.राजस्थान में BSP ने दिखाया, मायावती बोलीं- धांधली नहीं होती तो नतीजे बेहतर...Zoomबीएसपी सुप्रीमो मायावती (फाइल फोटो)

जयपुर. राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रदर्शन पर सुप्रीमों मायावती की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा है राजस्थान निकाय चुनाव में धांधली के चलते पार्टी के कई प्रत्याशी जीत नहीं पाए हैं. BSP ने भी राजस्थान में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. निकाय चुनाव में उसके 19 पार्षद जीतकर आए हैं.

बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा है कि पार्टी को लोगों ने खूब प्यार दिया है. राजस्थान निकाय चुनाव में पार्टी के 19 प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया है. इसे लेकर उन्होंने इस प्रदर्शन के लिए मायावती अपने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है. उनका का कहना है कि कई उम्मीदवारों को दोबारा मतगणना के दौरान सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी हुई. इसी कारण मामूली वोटों के अंतर से हरा दिया गया. उनका दावा है कि अगर इस तरह की गड़बड़ी नहीं होती ऐसा नहीं होता तो राजस्थान में पार्टी का नतीजा और बेहतर हो सकता था.

19 सीटों पर जीत की हासिल

बता दें कि राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में बीएसपी ने कई नगर निकायों में जीत दर्ज की है. बीएसपी के प्रत्याशी अलवर नगर निगम, छबड़ा, भरतपुर नगर निगम, लवाण, महवा, बृजनगर, बाड़ी, धौलपुर नगर परिषद, राजाखेड़ा, सैंपऊ, करौली नगर परिषद और भिवाड़ी नगर परिषद से विजयी हुए हैं. पार्टी के अनुसार, इन चुनावों में बीएसपी के कुल 19 पार्षद जीते हैं.

1. राजस्थान में हुये निकाय चुनाव में बी.एस.पी. ने भी इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और काफी उम्मीदवार सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी की वजह से दोबारा गिनती में ज़बरदस्ती थोड़े-थोड़े वोटों के अन्तर से हरा दिये गये हैं, वरना पार्टी का यहाँ और भी अच्छा रिज़ल्ट आ सकता था।…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj