Parbatsar Municipality Election 2026: कौन हैं हिना खानम, जिन्होंने BJP प्रत्याशी को 1 वोट पर समेटा? 376 वोट लेकर जीता वार्ड 13

नागौर. राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 का परिणाम इन दिनों चर्चा में है. यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कैलाशचंद को महज एक वोट मिला, जबकि इसी वार्ड में NOTA के खाते में भी एक वोट गया. यानी भाजपा प्रत्याशी और NOTA दोनों का आंकड़ा बराबर रहा. कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम पत्नी दानिश मोहम्मद ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां को 195 वोट मिले, हिना खानम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रसीद खां को 181 वोटों से हराया.
वार्ड 13 के चुनाव परिणाम का गणित बेहद दिलचस्प रहा. कुल 573 मत पड़े, इनमें कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम को 376, निर्दलीय रसीद खां को 195 और भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला. एक वोट NOTA के खाते में भी गया, इस तरह हिना खानम को भाजपा प्रत्याशी से 375 वोट ज्यादा मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां भी कैलाशचंद से 194 वोट आगे रहे. निर्वाचन परिणाम की घोषणा में हिना खानम को वार्ड संख्या 13 से निर्वाचित घोषित किया.
अपना वोट भी नहीं डाल सके कैलाशचंद
भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिलने की वजह भी इस परिणाम को खास बनाती है. कैलाशचंद वार्ड नंबर 12 के निवासी और मतदाता हैं, जबकि भाजपा ने उन्हें वार्ड नंबर 13 से चुनाव मैदान में उतारा था. ऐसे में वह अपने प्रत्याशी के रूप में खुद को वोट नहीं दे सके. चुनाव के बाद कैलाशचंद ने बताया कि उन्हें एक वोट तो मिला, लेकिन यह पता नहीं कि वह वोट किस मतदाता ने दिया। उनका खुद का वोट वार्ड नंबर 12 में है.
मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में कांग्रेस की जीत
वार्ड नंबर 13 को मुस्लिम बाहुल्य वार्ड बताया जा रहा है. यहां कांग्रेस की हिना खानम ने 376 वोट लेकर स्पष्ट बढ़त बनाई, उनके सामने निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां ने भी 195 वोट हासिल किए. वहीं भाजपा प्रत्याशी का आंकड़ा महज एक वोट तक सीमित रह गया. परिणाम के बाद वार्ड 13 का यह मुकाबला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है.
राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव में परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 का परिणाम इन दिनों चर्चा में है। यहां भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कैलाशचंद को महज एक वोट मिला, जबकि इसी वार्ड में NOTA के खाते में भी एक वोट गया। यानी भाजपा प्रत्याशी और NOTA दोनों का आंकड़ा बराबर रहा। कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम पत्नी दानिश मोहम्मद ने 376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां को 195 वोट मिले। हिना खानम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रसीद खां को 181 वोटों से हराया।
वार्ड 13 के चुनाव परिणाम का गणित बेहद दिलचस्प रहा। कुल 573 मत पड़े। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम को 376, निर्दलीय रसीद खां को 195 और भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला। एक वोट NOTA के खाते में भी गया। इस तरह हिना खानम को भाजपा प्रत्याशी से 375 वोट ज्यादा मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां भी कैलाशचंद से 194 वोट आगे रहे। निर्वाचन परिणाम की घोषणा में हिना खानम को वार्ड संख्या 13 से निर्वाचित घोषित किया गया।
अपना वोट भी नहीं डाल सके कैलाशचंद
भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिलने की वजह भी इस परिणाम को खास बनाती है. कैलाशचंद वार्ड नंबर 12 के निवासी और मतदाता हैं, जबकि भाजपा ने उन्हें वार्ड नंबर 13 से चुनाव मैदान में उतारा था. ऐसे में वह अपने प्रत्याशी के रूप में खुद को वोट नहीं दे सके. चुनाव के बाद कैलाशचंद ने बताया कि उन्हें एक वोट तो मिला, लेकिन यह पता नहीं कि वह वोट किस मतदाता ने दिया, उनका खुद का वोट वार्ड नंबर 12 में है.
मुस्लिम बाहुल्य वार्ड में कांग्रेस की जीत
वार्ड नंबर 13 को मुस्लिम बाहुल्य वार्ड बताया जा रहा है, यहां कांग्रेस की हिना खानम ने 376 वोट लेकर स्पष्ट बढ़त बनाई. उनके सामने निर्दलीय प्रत्याशी रसीद खां ने भी 195 वोट हासिल किए. वहीं भाजपा प्रत्याशी का आंकड़ा महज एक वोट तक सीमित रह गया. परिणाम के बाद वार्ड 13 का यह मुकाबला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है.
कौन हैं हिना खानम?
हिना खानम पत्नी दानिश मोहम्मद परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस प्रत्याशी थी, उन्होंने अपने वार्ड से 376 मत हासिल कर जीत दर्ज की. उनके मुकाबले निर्दलीय रसीद खां और भाजपा के कैलाशचंद मैदान में थे. परिणाम में हिना खानम को 181 मतों की बढ़त मिली. निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी परिणाम पत्र में भी हिना खानम को वार्ड 13 के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है.
परबतसर में कांग्रेस को मिला बहुमत
परबतसर नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं, चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा के खाते में 12 वार्ड आए. ऐसे में वार्ड 13 का नतीजा केवल भाजपा प्रत्याशी को मिले एक वोट के कारण ही चर्चा में नहीं है, बल्कि यह उस चुनावी मुकाबले की तस्वीर भी सामने रखता है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम ने 376 मत हासिल कर जीत दर्ज की. हिना खानम पत्नी दानिश मोहम्मद परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस प्रत्याशी थी. उन्होंने अपने वार्ड से 376 मत हासिल कर जीत दर्ज की. उनके मुकाबले निर्दलीय रसीद खां और भाजपा के कैलाशचंद मैदान में थे.
परिणाम में हिना खानम को 181 मतों की बढ़त मिली. निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी परिणाम पत्र में भी हिना खानम को वार्ड 13 के लिए निर्वाचित घोषित किया गया है. परबतसर नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं। चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि भाजपा के खाते में 12 वार्ड आए। ऐसे में वार्ड 13 का नतीजा केवल भाजपा प्रत्याशी को मिले एक वोट के कारण ही चर्चा में नहीं है, बल्कि यह उस चुनावी मुकाबले की तस्वीर भी सामने रखता है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम ने 376 मत हासिल कर जीत दर्ज की।



