Mount Abu Wildlife Sanctuary: माउंट आबू घूमने जा रहे हैं तो ये जगह न करें मिस, खुले जंगल में दिखेंगे तेंदुआ-भालू

Last Updated:September 16, 2026, 15:28 IST
Mount Abu Wildlife Sanctuary: राजस्थान के इकलौते हिल स्टेशन माउंट आबू में घूमने के साथ जंगल सफारी और नेचुरल ट्रेल्स का रोमांच भी लिया जा सकता है. यहां ट्रैवर्स टैंक, संस्था पॉइंट और टाइगर पथ जैसे इलाकों में पर्यटकों को लेपर्ड, स्लॉथ बेयर, मगरमच्छ और ग्रे लंगूर समेत कई वन्यजीव देखने को मिल सकते हैं.
सिरोही. अगर आप भी राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन आबूराज घूमने आ रहे है, तो यहां आप पर्यटक स्थल घूमने के अलावा आसपास के वाइल्डलाइफ सेंचुरी एरिया में वन्यजीवों को जू के बाय उनके प्राकृतिक वातावरण में खुले में घूमते हुए करीब से देख सकते हैं. माउंट आबू में कुछ स्थानों पर जंगल ट्रैकिंग और जंगल सफारी की सुविधा वन विभाग द्वारा दी जाती है.
स्थानीय टूरिस्ट एंड वाइल्डलाइफ गाइड चिंटू यादव ने बताया कि इस हिल स्टेशन के आसपास का क्षेत्र एक वाइल्डलाइफ सेंचुरी एरिया है, जहां पर्यटक वनविभाग की अनुमति से खुले जंगल में कई वन्यजीवों को देख सकते हैं. यह वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र देश विदेश के पर्यटकों को यहां आकर्षित करता है. माउंट आबू वाइल्डलाइफ सेंचुरी में आपको लेपर्ड, भालू, मगरमच्छ, ग्रे लंगूर समेत कई प्रजाति के जानवर और पक्षी देखने को मिल जाएंगे.
ये लोकेशन है खास इस सेंचुरी एरिया में कई ऐसे पॉइंट है, जहां निर्धारित समय पर रोजाना वन्यजीवों का मूवमेंट देखने को मिलता है. इनमें ट्रैवर्स टैंक, संस्था पॉइंट, बेलिज वॉक, टाइगर पथ समेत कई नेचुरल ट्रेल शामिल हैं. ट्रैवर्स टैंक अंग्रेजों के समय बनाया गया एक मानव निर्मित टैंक हैं, जहां सबसे ज्यादा मगरमच्छ देखने को मिलते है. यहां चारों तरफ जंगल होने से कई बार स्लॉथ बेयर, लेपर्ड, ग्रे लंगूर समेत अन्य जानवरों का मूवमेंट देखने को मिल जाता है.
इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरीसेंचुरी एरिया में जंगली जानवरों को करीब से देखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. वन्यजीवों के करीब आने पर उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है. इस क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले वन विभाग की अनुमति लेना भी जरुरी है. इसके अलावा विभाग से प्रशिक्षित वन्यजीव गाइड के साथ जाने से रास्ता भटकने से बचा जा सकता है और किसी जंगली जानवर के करीब आने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने के बारे में जानकारी मिल सकती है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Sirohi,Rajasthan
First Published :
September 16, 2026, 15:28 IST



