Rajasthan

कोटा की लैंडमार्क सिटी में शाम होते ही सजता है स्टूडेंट्स का फूड जोन, चाय से मोमोज तक जमती है महफिल

Last Updated:September 16, 2026, 17:29 IST

Kota Landmark City: कोटा की लैंडमार्क सिटी सिर्फ कोचिंग और पढ़ाई के लिए ही नहीं, बल्कि अपने फूड स्पॉट्स के लिए भी स्टूडेंट्स के बीच खास पहचान रखती है. शाम होते ही यहां चाय, चाट, नेपाली मोमोज और कोल्ड कॉफी के ठिकानों पर स्टूडेंट्स की भीड़ जुटने लगती है. दोस्तों के साथ गपशप, मस्ती और खाने-पीने का यह सिलसिला देर रात तक चलता है, जबकि कुछ जगहों पर सुबह 4 बजे से ही चाय के शौकीन पहुंचने लगते हैं.

कोटा में लैंडमार्क सिटी स्टूडेंट्स का प्रमुख एरिया है, यहां शाम होते ही पंठरपुरी चाय पर बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पहुंचते हैं. चाय की चुस्कियों के साथ दोस्तों के बीच गपशप और पढ़ाई से जुड़ी बातें करते हुए नजर आते हैं. यहां स्टूडेंट्स की टोलियां देर रात तक जमी रहती हैं. खास बात यह है कि सुबह करीब 4 बजे से ही स्टूडेंट्स का यहां आना शुरू हो जाता है, चाय का यह अनोखा अंदाज स्टूडेंट्स के बीच खासा लोकप्रिय है.

लैंडमार्क सिटी में संज्ञान बिल्डिंग के पास बाइक रेंट की दुकानों के आसपास बना फूड जोन स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है. शाम होते ही यहां स्टूडेंट्स अपने दोस्तों के साथ चाय, कॉफी, पेटिस और फास्ट फूड का स्वाद लेने पहुंचते हैं. चाय की चुस्कियों के साथ दोस्तों के बीच बातचीत और ठहाकों का दौर देर तक चलता रहता है. यहां स्टूडेंट्स की टोलियां इस फूड जोन को गुलजार बनाए रखती हैं.

संज्ञान बिल्डिंग के समीप बजरंग चाट भी स्टूडेंट्स के बीच काफी लोकप्रिय है. यहां लड़कियां और अन्य स्टूडेंट्स पानी पुरी और चाट-पापड़ी का स्वाद लेने पहुंचते हैं. चाट का स्वाद ऐसा है कि जो एक बार खाता है, वह दोबारा यहां आने से खुद को रोक नहीं पाता. यही वजह है कि शाम के समय यहां स्टूडेंट्स की अच्छी-खासी भीड़ नजर आती है.

Add as Preferred Source on Google

इस इलाके में जब तीखे स्वाद की बात आती है तो स्टूडेंट्स नेपाली मोमोज का रुख करते हैं. शाम होते ही यहां लड़कियां और स्टूडेंट्स मोमोज की दुकानों पर पहुंचने लगते हैं. कम दाम में मिलने वाले नेपाली मोमोज स्टूडेंट्स के बजट में भी आसानी से फिट बैठते हैं. दोस्तों के साथ मस्ती-मजाक करते हुए स्टूडेंट्स मोमोज का स्वाद लेते और इसकी तस्वीरें खींचते नजर आते हैं. शाम के समय यहां मोमोज के लिए अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

स्टूडेंट्स की बात करें तो फिटनेस और खुद को फ्रेश रखने के लिए जूस सेंटर भी पहुंचते हैं. लैंडमार्क सिटी में जैन जूस स्टूडेंट्स के बीच काफी फेमस है, यहां एक के बाद एक स्टूडेंट्स जूस और ड्रिंक्स लेते नजर आते हैं. खासतौर पर कोल्ड कॉफी स्टूडेंट्स को खूब पसंद आती है. हाथ में स्ट्रॉ वाली कोल्ड कॉफी लिए स्टूडेंट्स दोस्तों के साथ बातचीत और मस्ती करते दिखाई देते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :

September 16, 2026, 17:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj