Rajasthan

552 एकड़ जमीन पर बनेंगे 3 नए इंडस्ट्रियल पार्क, राजस्थान के इन जिलों में खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

Last Updated:September 17, 2026, 10:20 IST

Rajasthan Infrastructure: राजस्थान में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने दौसा, बालोतरा और धौलपुर में तीन नए निजी इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने का निर्णय लिया है. इसके लिए 15 सितंबर को संपन्न हुई ई-बिड प्रक्रिया के माध्यम से 552 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी. राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत इनमें विश्वस्तरीय सुविधाएं जैसे प्लग-एंड-प्ले ऑफिस और सीईटीपी विकसित की जाएंगी. इस कदम से प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

ख़बरें फटाफट

राजस्थान के 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर? बनने जा रहे निजी इंडस्ट्रियल पार्कZoomRajasthan Industrial Parks: राजस्थान के 3 जिलों में 552 एकड़ जमीन, अब दौड़ेगा उद्योगों का पहिया

Jaipur: राजस्थान में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और निवेशकों के लिए एक अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. राज्य में निजी औद्योगिक पार्कों के विकास को गति देने के लिए राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत काम किया जा रहा है. इसी कड़ी में राजस्थान के तीन प्रमुख जिलों दौसा, बालोतरा और धौलपुर में निजी औद्योगिक पार्क विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है. इसके लिए हाल ही में ई-बिड प्रक्रिया संपन्न हुई है, जिसके तहत 552 एकड़ भूमि आवंटित की जाएगी.

राज्य सरकार की राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 निवेशकों को काफी आकर्षित कर रही है. नीति के तहत मॉडल-ए में औद्योगिक पार्क विकसित करने को लेकर निवेशकों का अच्छा रुझान सामने आया है. 15 सितंबर 2026 को आयोजित की गई ई-बिड प्रक्रिया के बाद दौसा, बालोतरा और धौलपुर में लगभग 552 एकड़ भूमि निजी औद्योगिक पार्क के लिए आवंटित किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है. इससे न केवल इन क्षेत्रों में औद्योगीकरण को भारी बढ़ावा मिलेगा, बल्कि भविष्य में रोजगार के हजारों नए अवसर भी पैदा होंगे.

ई-बिड प्रक्रिया में शामिल हुए कई उद्यमीनिजी औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए लैंड पार्सल प्राप्त करने के उद्देश्य से निवेशकों से 27 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक ईएमडी जमा करवाकर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इसके बाद आयोजित हुई ई-बिड प्रक्रिया में कई उद्यमियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, दौसा के राजाहेड़ा, गुड़ा आशीकपुरा और नूरपुर क्षेत्र के लिए 7 उद्यमियों ने भाग लिया. वहीं बालोतरा जिले के वेदरलाई के लिए 5 तथा धौलपुर जिले के बिजौली के लिए 2 उद्यमियों ने अपनी रुचि दिखाते हुए ई-बिड में हिस्सा लिया है.

विश्वस्तरीय सुविधाओं का होगा विकासई-बिड में सफल होने वाले निजी विकासकर्ता को भूमि आवंटित किए जाने के बाद संबंधित क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से लैस औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे. इन पार्कों में बुनियादी ढांचे का विकास निजी विकासकर्ता की ही जिम्मेदारी होगी. इसमें मुख्य रूप से पक्की सड़क, सुचारू जलापूर्ति, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, उचित ड्रेनेज सिस्टम, वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) और बेहतरीन स्ट्रीट लाइटिंग जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं शामिल होंगी. इसके अलावा, तय शर्तों के अनुसार इन औद्योगिक पार्कों में कॉमन एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) के लिए ग्रीन इंसेंटिव, कॉमन यूटिलिटी सेंटर और प्लग-एंड-प्ले कार्यालय जैसी शानदार व्यावसायिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए द्वारराजस्थान में विश्वस्तरीय औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे के विकास, प्राकृतिक और भौतिक संसाधनों के प्रभावी उपयोग तथा समावेशी औद्योगिक विकास पर राज्य सरकार विशेष जोर दे रही है. राजस्थान औद्योगिक पार्क प्रोत्साहन नीति-2026 के तहत लैंड पार्सल्स के लिए निवेशकों की बढ़ती भागीदारी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश में औद्योगिक निवेश के प्रति लोगों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है. इससे यह भी साबित होता है कि राजस्थान पूरे देश में निवेशकों के लिए एक आकर्षक और सुरक्षित औद्योगिक निवेश गंतव्य के रूप में तेजी से उभर रहा है. राज्य सरकार का मानना है कि इन तीन नए पार्कों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर छोटे और मझोले उद्योगों (एमएसएमई) को भी बड़ा सहारा मिलेगा. आस-पास के क्षेत्रों में सहायक उद्योगों की स्थापना होगी, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 17, 2026, 10:20 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj