Entertainment

‘पता चला कि मेरा कट गया’, ईशा रिखी ने खोला बादशाह का कच्चा चिट्ठा, बेवफाई के दिए संकेत- ‘कई बेस्ट फ्रेंड्स थीं’

Last Updated:September 16, 2026, 16:56 IST

Badshah Isha Rikhi Divorce Reason :रैपर बादशाह का नाम कई मशहूर महिलाओं के साथ जुड़ा था, मगर वे हर बार उनसे रिश्ते को नकारते रहे. हालांकि, ईशा रिखी को चार साल तक डेट करने के बाद रैपर बादशाह ने मार्च 2026 में शादी की, मगर कुछ महीनों बाद अगस्त में उनका तलाक हो गया. दोनों ने साझा बयान देकर तलाक की पुष्टि भी की. अब एक्ट्रेस ईशा रिखी ने बादशाह से अपने तलाक की वजह उनकी बेवफाई को बताया. उन्होंने ‘बिग बॉस 20’ में बातों-बातों में संकेत दिए कि उनके पूर्व पति के कई ‘बेस्ट फ्रेंड’ थीं.

नई दिल्ली: ईशा रिखी ने पिछले महीने रैपर बादशाह से तलाक लिया था. वे अब ‘बिग बॉस 20’ में अपने पिछले रिश्ते से मिला दर्द बयां कर रही हैं. कंटेस्टेंट कनिका मान के साथ उनकी एक बातचीत सुर्खियों में हैं, जिसमें वे रैपर बादशाह संग अपने रिश्ते पर चर्चा की. उन्होंने माना कि शादी के वक्त बादशाह ने उन्हें धोखा दिया था, जिसकी वजह से वे अलग हो गए. (फोटो साभार: Instagram@isharikhi)

ईशा ने बताया कि बादशाह ने उन्हें इमोशनली और फिजिकली, दोनों तरह से धोखा दिया था. उनकी इस बात ने सबका ध्यान खींचा है, खासकर इसलिए क्योंकि पिछले कुछ सालों में बादशाह का नाम कई महिलाओं के साथ उछला है. ईशा ने इशारों-इशारों में बताया कि एक्स हसबैंड के कई ‘बेस्ट फ्रेंड’ हैं. (फोटो साभार: Instagram@isharikhi)

ईशा ने कहा, ‘अगर कोई आकर मुझसे कहे कि कनिका ऐसी है, तो मैं तब तक यकीन नहीं करूंगी जब तक खुद न देख लूं. रिलेशनशिप में भी मैं ऐसी ही हूं. अगर कोई आकर मुझे कुछ बताता है, तो मैं कहती हूं- सबूत दो, वरना मुझे परेशान मत करो.’ (फोटो साभार: Instagram@isharikhi)

Add as Preferred Source on Google

ईशा ने आगे अपने जज्बात बयां किए. वे बोलीं, ‘जब शादी खत्म हुई, तो मुझे पता चला कि यहां तो मेरा कट गया.’ फिर कनिका ने पूछा कि क्या ईशा को इमोशनली या फिजिकली धोखा दिया गया था. इस पर ईशा ने कहा, ‘दोनों तरह से. बीच में लटकने वाले जो हालात होते हैं, उसमें फंसना मेरे लिए बहुत टॉक्सिक हो जाता है.’ (फोटो साभार: Instagram@isharikhi)

ईशा रिखी ने फिर कहा, ‘ऐसा था जैसे मैं कह रही हूं कि तुम मेरी बेस्ट फ्रेंड हो और तुम्हें बेस्ट फ्रेंड वाली सारी फीलिंग्स दे रही हूं. मैं तुम्हें अपनी बेस्ट फ्रेंड के तौर पर दिखा रही हूं, लेकिन बाद में पता चलता है कि मैं कभी तुम्हारी बेस्ट फ्रेंड थी ही नहीं. मैं ये सब प्राइवेट सर्कल में कर रही हूं, क्योंकि तुम्हारे और भी कई बेस्ट फ्रेंड्स हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@isharikhi)

जब कनिका ने पूछा कि क्या और भी बेस्ट फ्रेंड्स थे, तो ईशा ने कहा, ‘हां, लेकिन वे एक-दो दिन चिल करने वाले थे. लेकिन तुम्हें बेस्ट फ्रेंड बनाना ही नहीं था, तुम तो बस मेरे साथ गेम खेल रही थी. मैं इतनी सॉफ्ट और अच्छी हूं कि तुम मुझे अपनी जिंदगी में चाहती हो, सिर्फ अपनी सहूलियत के हिसाब से. यह तुम्हें किसी और से नहीं मिलेगा.’ (फोटो साभार: Instagram@isharikhi)

ईशा रिखी आखिर में कहती हैं, ‘तुम मेरे साथ रहना चाहते हो, लेकिन अपनी आजादी भी चाहते हो. तुम मेरे साथ कुछ खास लोगों के साथ ही चिल करोगे. उसके बाद मुझे पता चलता है कि तुम मुझे एक अलग ही तस्वीर दिखा रहे थे जो असल में कभी थी ही नहीं.'(फोटो साभार: Instagram@isharikhi)

ईशा ने साफ तौर पर अपनी शादी का जिक्र नहीं किया, लेकिन फैंस ने उनके इशारों को समझ लिया और उनकी यह बातचीत वायरल हो गई. इससे पहले, बादशाह का नाम कई मशहूर महिलाओं के साथ जोड़ा गया है, लेकिन उन्होंने बार-बार उनके साथ रिलेशनशिप में होने की बात से इनकार किया है. (फोटो साभार: Instagram@isharikhi)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

September 16, 2026, 16:56 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj