Rajasthan

RPSC SI भर्ती में बड़ा अपडेट, इंटरव्यू के लिए 4019 उम्‍मीदवार सेलेक्‍ट, क्‍या होगा आगे?

Last Updated:September 16, 2026, 16:00 IST

RPSC SI Result 2026: सरकारी वर्दी पहनने का सपना देख रहे राजस्थान के हजारों अभ्यर्थियों के लिए RPSC ने भर्ती प्रक्रिया का अगला दरवाजा खोल दिया है.सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 में शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद अब 4019 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है. इनमें अनुसूचित क्षेत्र के 62 और गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थी शामिल हैं लेकिन इंटरव्यू तक पहुंचने से पहले एक जरूरी काम पूरा करना होगा. इन अभ्यर्थियों को 25 सितंबर 2026 तक दो प्रतियों में विस्तृत आवेदन-पत्र यानी DAF और जरूरी प्रमाण-पत्र जमा करने होंगे. RPSC SI भर्ती में बड़ा अपडेट, इंटरव्यू के लिए 4019 उम्‍मीदवार सेलेक्‍टZoomRPSC SI Recruitment 2025,RPSC SI Result 2026: आरपीएससी एसआई भर्ती के नतीजे घोषित.

RPSC SI Result 2026: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है.राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद अब साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है. आयोग की ओर से जारी सूची में कुल 4019 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है.इनमें अनुसूचित क्षेत्र के 62 और गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थी शामिल हैं.

अनुसूचित क्षेत्र के 62, गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थी सफल

RPSC की ओर से जारी परिणाम के अनुसार साक्षात्कार के अगले चरण के लिए अनुसूचित क्षेत्र के 62 अभ्यर्थियों को अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है.वहीं गैर अनुसूचित क्षेत्र के 3957 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए हैं. इस तरह दोनों क्षेत्रों को मिलाकर कुल 4019 अभ्यर्थी अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच गए हैं हालांकि यहां यह समझना जरूरी है कि इन अभ्यर्थियों को अभी अंतिम रूप से इंटरव्यू के लिए पात्र नहीं माना गया है.आयोग पहले इनके दस्तावेज और पात्रता की जांच करेगा.पात्रता जांच में योग्य पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.

19 जून को आया था लिखित परीक्षा का परिणाम

राजस्थान एसआई भर्ती 2025 की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी. इसका परिणाम 19 जून 2026 को जारी किया गया था.लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को ही आगे शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी में शामिल होने का मौका मिला था.इसके बाद आयोग ने चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तौर पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की.यह परीक्षा 3 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक हुई थी. अब इसी शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम के आधार पर 4019 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है.

25 सितंबर तक जमा करना होगा आवेदन-पत्र

इंटरव्यू की तैयारी कर रहे सफल अभ्यर्थियों के लिए अब अगला जरूरी काम विस्तृत आवेदन-पत्र यानी डीएएफ (DAF)जमा करना है. RPSC के निर्देश के मुताबिक अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड करके उसे भरना होगा.अभ्यर्थियों को यह आवेदन-पत्र दो प्रतियों में जमा करना होगा. इसके साथ सभी जरूरी प्रमाण-पत्रों की प्रतियां भी लगानी होंगी.इनमें शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र और अन्य संबंधित दस्तावेज शामिल हैं. यह पूरा आवेदन-पत्र और आवश्यक प्रमाण-पत्र 25 सितंबर 2026 तक आयोग कार्यालय में भेजना जरूरी है.

दस्तावेजों की जांच के बाद तय होगी इंटरव्यू की पात्रता

4019 अभ्यर्थियों का अस्थाई रूप से सफल होना चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने का मौका है, लेकिन इसे अंतिम पात्रता नहीं माना जाएगा. आयोग इन अभ्यर्थियों की ओर से जमा किए गए दस्तावेजों और निर्धारित पात्रता शर्तों की जांच करेगा.पात्रता जांच में जो अभ्यर्थी सभी जरूरी शर्तों को पूरा करते पाए जाएंगे उन्हें साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा. अगर जांच के दौरान किसी अभ्यर्थी की पात्रता निर्धारित शर्तों के अनुरूप नहीं पाई जाती है तो आयोग उसकी उम्मीदवारी किसी भी स्तर पर रद्द कर सकता है.

इंटरव्यू की तारीख बाद में जारी होगी

अभी आयोग ने साक्षात्कार की तारीख घोषित नहीं की है. जिन अभ्यर्थियों की पात्रता जांच पूरी होने के बाद उन्हें इंटरव्यू के लिए योग्य पाया जाएगा.उनके लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा यानी फिलहाल 4019 अभ्यर्थियों के लिए सबसे जरूरी काम निर्धारित समय सीमा के भीतर डीएएफ जमा करना और सभी जरूरी प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराना है. इंटरव्यू की तारीख और उससे जुड़ी आगे की जानकारी आयोग की ओर से उचित समय पर जारी की जाएगी.

ऐसे आगे बढ़ेगी RPSC SI भर्ती 2025 की प्रक्रिया

RPSC सब इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 की प्रक्रिया में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ.19 जून 2026 को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हुआ जिसके आधार पर सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया गया. इसके बाद 3 से 13 अगस्त 2026 तक शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित हुई.अब इस चरण के बाद 4019 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से सफल घोषित किया गया है. इनमें 62 अभ्यर्थी अनुसूचित क्षेत्र और 3957 अभ्यर्थी गैर अनुसूचित क्षेत्र से हैं. इन सभी को 25 सितंबर 2026 तक दो प्रतियों में विस्तृत आवेदन-पत्र और जरूरी प्रमाण-पत्र जमा करने होंगे. इसके बाद पात्रता की जांच होगी और पात्र पाए जाने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तारीख का ध्यान रखें और RPSC की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार ही दस्तावेज भेजें. साक्षात्कार की तारीख की सूचना आयोग की ओर से बाद में जारी की जाएगी.

About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ेंFirst Published :

September 16, 2026, 16:00 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj