IND vs WI: कब से शुरू होगी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे-T20 सीरीज, जिसके लिए आज हुआ टीम इंडिया का ऐलान

होमखेलक्रिकेट
कब से शुरू होगी WI के खिलाफ ODI-T20 सीरीज, जिसके लिए आज हुआ टीम इंडिया का ऐलान
Last Updated:September 16, 2026, 22:56 IST
India squad announcement vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन वनडे और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे. वेस्टइंडीज के इस दौरे का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज के खिलाफ यह शृंखला चयनकर्ताओं को नए खिलाड़ियों और अनुभवी खिलाड़ियों को परखने का मौका देगी. जडेजा की वापसी से टीम में अनुभव का भी इजाफा होगा.भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के लिए सिलेक्टर्स ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है.
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का आज (16 सितंबर, बुधवार) देर शाम ऐलान हो गया. रोहित शर्मा-विराट कोहली सरीखे हैवीवेट्स इस घरेलू वनडे श्रृंखला में खेलते नजर आएंगे जबकि टी-20 स्क्वॉड में भी एकाध बदलाव हुए हैं. चलिए आपको इस आर्टिकल में वेस्टइंडीज के भारत दौरे के बारे में सबकुछ आराम से बताते हैं, ये सीरीज कब खेली जाएगी? इस श्रृंखला में कुल कितने वनडे और कितने टी-20 मुकाबले होंगे और किन-किन प्लेयर्स को कौन सी टीम में जगह मिली है.
वनडे सीरीज का शेड्यूल
27 सितंंबर, पहला वनडे, तिरुवनंतपुरम (दोपहर 2 बजे)
30 सितंबर, दूसरा वनडे, गुवाहाटी (दोपहर 2 बजे)
3 अक्टूबर, तीसरा वनडे, न्यू चंडीगढ़ (दोपहर 2 बजे)
टी-20 सीरीज का शेड्यूल
6 अक्टूबर, पहला टी-20, लखनऊ (शाम 7 बजे)
9 अक्टूबर, दूसरा टी-20, रांची (शाम 7 बजे)
11 अक्टूबर, तीसरा टी-20, इंदौर (शाम 7 बजे)
14 अक्टूबर, चौथा टी-20, हैदराबाद (शाम 7 बजे)
16 अक्टूबर, पांचवां टी-20, बेंगलुरु (शाम 7 बजे)
🚨 News 🚨#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.



