Ajmer News: रेत पर उकेरी PM मोदी की तस्वीर, पुष्कर के कलाकार ने अनोखे अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई

Last Updated:September 18, 2026, 10:51 IST
पुष्कर के सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रेत से उनकी आकर्षक कलाकृति तैयार कर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी. कलाकृति में स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत जैसे अभियानों को भी दर्शाया गया है. राष्ट्रपति से सम्मानित अजय रावत इससे पहले भी PM मोदी की विशाल सैंड आर्ट बना चुके हैं.
अजमेर. जिले में स्थित पुष्कर की पहचान केवल धार्मिक आस्था और पर्यटन तक सीमित नहीं है बल्कि यहां की रेत से अपनी कला का जादू बिखेरने वाले कलाकार भी देश-विदेश में पहचान बना रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पुष्कर के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय रावत ने रेत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकर्षक कलाकृति तैयार कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उनकी इस कलाकृति में प्रधानमंत्री मोदी के साथ विभिन्न राष्ट्रीय अभियानों और भारत की विकास यात्रा से जुड़े संदेशों को भी कलात्मक रूप में प्रदर्शित किया गया है.
अजय रावत की बनाई इस सैंड आर्ट में स्वच्छ भारत, डिजिटल इंडिया,आत्मनिर्भर भारत,विकसित भारत,स्किल इंडिया और गुड गवर्नेंस जैसे विषयों को शामिल किया गया है. रावत द्वारा बनाई गई कलाकृति के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आकृति बनाई गई है, जबकि चारों ओर भारत के अलग-अलग अभियानों और उपलब्धियों को रेत के माध्यम से दर्शाया गया है.
पुष्कर से देश-दुनिया तक रावत की पहचानपुष्कर के निकट गनाहेड़ा गांव के निवासी अजय रावत पिछले कई वर्षों से सैंड आर्ट के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे पुष्कर में नेशनल सैंड आर्ट पार्क से भी जुड़े हैं और अपनी कलाकृतियों के जरिए राजस्थान की रेत कला को व्यापक पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अलग-अलग मौकों पर विशाल सैंड आर्ट तैयार की हैं. वर्ष 2024 में योग दिवस के अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की 21 फीट लंबी और 25 फीट चौड़ी सैंड आर्ट बनाई थी.
राष्ट्रपति से सम्मान समेत कई उपलब्धियांबता दें कि अजय रावत को उनकी कला के लिए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा भी सम्मानित किया गया है. उन्हें अजमेर जिले का यूथ आइकन अवॉर्ड भी मिल चुका है. इसके अलावा वर्ष 2026 में ललित कला के क्षेत्र में उन्हें महाराणा सज्जन सिंह सम्मान प्रदान किया गया है.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Ajmer,Rajasthan
First Published :
September 18, 2026, 10:51 IST



