Rajasthan

Ground Report: एसआई भर्ती परीक्षा का पेपर कैसा था? अभ्यर्थियों ने बताया- मीडियम से हार्ड रहा लेवल

Last Updated:September 20, 2026, 14:29 IST

Ground Report: पेपर लीक के कारण रद्द हुई SI भर्ती परीक्षा रविवार को अजमेर समेत 11 जिलों में दोबारा आयोजित हुई. अजमेर के 74 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और सघन जांच के बीच परीक्षा हुई. पहली पारी के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर को मीडियम से हार्ड लेवल का बताया.

अजमेर. पेपर लीक के कारण रद्द हुई वर्ष 2021 की सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा रविवार को अजमेर सहित प्रदेश के 11 जिलों में दोबारा आयोजित की जा रही है. परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अजमेर शहर में बनाए गए 74 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया.

पहली पारी की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई. न्यूज 18 लोकल की टीम जब अजमेर के संत कंवर राम स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर पहुंची तो परीक्षा देकर बाहर आए अभ्यर्थियों से पेपर के स्तर को लेकर बातचीत की तो अधिकांश अभ्यर्थियों ने पेपर को मीडियम लेवल का बताया, जबकि कुछ अभ्यर्थियों ने कुछ विषयों के प्रश्नों को कठिन बताया.

पेपर का लेवल मीडियम बतायानागौर से अजमेर परीक्षा देने आए भूपेंद्र सोनी ने बताया कि उनका एग्जाम काफी अच्छा रहा, उन्होंने पेपर का लेवल मीडियम बताया. भूपेंद्र ने कहा कि इस बार उन्हें उम्मीद है कि उनका सिलेक्शन हो सकता है, उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र पर पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और जांच प्रक्रिया भी काफी सख्त रही. वहीं परीक्षा केंद्र से परीक्षा देखकर बाहर निकले धर्मेंद्र ने पेपर के स्तर को ईजी टू मॉडरेट बताया.

उम्मीद है कि पेपर लीक जैसी कोई स्थिति नहीं बनेउन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा को लेकर उम्मीद है कि पेपर लीक जैसी कोई स्थिति नहीं बनेगी, उन्होंने आगे कहा कि पेपर में संधि-समास से जुड़े कई सवाल पूछे गए थे और इस बार परीक्षा में सवालों का का स्तर सामान्य रहा. वही मौजूद रविंद्र ने पेपर को हार्ड बताया. उन्होंने कहा कि परीक्षा में शब्दावली से जुड़े सवाल अपेक्षाकृत कठिन थे. रविंद्र ने आगे बताया कि दूसरी पारी की परीक्षा होने के बाद ही वह बेहतर तरीके से आकलन कर पाएंगे कि उनका एग्जाम कैसा रहा.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

September 20, 2026, 14:29 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj