Entertainment

अचानक अस्पताल पहुंचीं कोंकणा सेन शर्मा, डेंगू ने बिगाड़ी तबीयत, अब एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट

Last Updated:September 20, 2026, 23:54 IST

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने से फैंस परेशान हो गए. कोंकणा डेंगू की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थीं. अब एक्ट्रेस ने खुद अस्पताल के बेड से फोटो शेयर कर अपना हेल्थ का अपडेट दिया है और बताया कि फिलहाल वह पहले से बेहतर हैं.

ख़बरें फटाफट

अचानक अस्पताल पहुंचीं कोंकणा सेन शर्मा, डेंगू ने बिगाड़ी तबीयतZoomवायरल हो रही फोटो

नई दिल्ली. एक्टिंग की दुनिया की जानी मानी एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने हाल ही में अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है. कोंकणा ने बताया कि वह डेंगू की चपेट में आ गई थीं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. लेकिन अब रिकवरी हो रही है, उनकी तबीयत पहले से बेहतर है. एक्ट्रेस ने अस्पताल के बेड से अपनी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

कोंकणा इन दिनों अपनी फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 3’ को लेकर भी चर्चा में हैं. इसके अलावा वह अमोल पाराशर के साथ अपने हालिया रील वीडियो को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन अब वह अपनी उस पोस्ट को लेकर सुर्खियों में जो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी हेल्थ को लेकर शेयर की है.

अस्पताल के बेड से शेयर की फोटो

एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें कोंकणा सेन शर्मा अस्पताल के बेड पर बैठी नजर आ रही हैं. वह सैल्यूट करती नजर आ रही हैं. इसी के साथ उन्होंने लिखा- दोस्तों, डेंगू से सावधान रहें. मैं अस्पताल में थी, लेकिन अब बेहतर महसूस कर रही हूं. साथ ही उन्होंने लोगों को डेंगू से सावधान रहने की सलाह भी दी.उन्होंने लिखा, कि लोगों को डेंगू से सावधान रहना चाहिए. वह अस्पताल में थीं, लेकिन अब उनकी हालत बेहतर है.

अमोल पाराशर संग हो रही रिश्ते की चर्चा

कोंकणा की ये फोटो उस वक्त सामने आई है जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने अमोल पराशर को बर्थडे विश करते हुए पोस्ट शेयर की थी. इस वीडियो को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे थे. लोगों का कहना था कि उन्होंने साफ कर दिया है कि वो अमोल को डेट कर रही हैं. रील सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के सवाल करने शुरू कर दिए. कई लोगों ने इसे दोनों के रिश्ते का ‘हार्ड लॉन्च’ तक बता दिया.

बता दें कि कोंकणा और अमोल पराशर की पहली मुलाकात साल 2019 की फिल्म ‘डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे’ में साथ काम करते हुए हुई थी. फिल्म का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया था और यह नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज हुई थी.इसके बाद दोनों की ऑफ-स्क्रीन बॉन्डिंग को लेकर डेटिंग की खबरें सामने आती रही हैं. हालांकि, दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को ज्यादातर प्राइवेट ही रखा है.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 20, 2026, 23:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj