Entertainment

परिणीति चोपड़ा ‘शक से कर रहीं ओटीटी डेब्यू, राघव चड्ढा हैं बीवी से ज्यादा एक्साइटेड, प्रियंका ने भी दी बधाई

नई दिल्ली. एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं. सोमवार को अभिनेत्री के सपोर्ट में उनकी बड़ी बहन-ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और पति राघव चड्ढा आए. दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए न सिर्फ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को नई सीरीज के लिए बधाई दी बल्कि, सीरीज के लिए उत्सुकता भी जाहिर की.

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के पति- राजनेता राघव चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने शूटिंग के दौरान की कुछ दिलचस्प बातें भी बताई. राजनेता राघव चड्ढा ने लिखा, “तुम पर बहुत गर्व है, परिणीति चोपड़ा. मुझे पता है, तुमने वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के लिए कितनी मेहनत की है, खासकर तब जब हमारे लिए ये समय पहले से ही बहुत खास था.”

राघव चड्ढा ने क्या कहाराघव चड्ढा ने सीरीज की पूरी टीम की सराहना करते हुए बताया कि शूटिंग में उन्होंने पर्दे के पीछे की टीम का टैलेंट देखने को मिला. उन्होंने लिखा, “शिमला में शूट के दौरान कुछ वक्त बिताने के बाद, मैंने इसके पीछे की टीम की गर्मजोशी और टैलेंट को भी देखा. बहुत ही टैलेंटेड लोग हैं, और साफ दिख रहा था कि तुम्हें उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया.”

कब रिलीज हो रही है सीरीजराघव चड्ढा ने पोस्ट के आखिरी में न सिर्फ पूरी टीम को बधाई बल्कि, सीरीज के रिलीज के अपनी उत्सुकता भी जाहिर की. उन्होंने लिखा, “तुम्हें और ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं. मुझे लग रहा है ये शो लोगों को आखिर तक सोचने पर मजबूर कर देगा. 24 सितंबर को सभी के इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है.”

प्रियंका चोपड़ा ने भी दी बधाईवहीं, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी छोटी बहन-अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को नई सीरीज के लिए बधाई दी. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वेब सीरीज ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ के सीन का एक क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “बधाई हो परिणीति चोपड़ा.”

मां बनने के बाद पहला प्रोजेक्टबता दें कि यह प्रोजेक्ट परिणीति चोपड़ा के लिए इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि मां बनने के बाद वह पहली बार स्क्रीन पर नजर आएंगी और शूटिंग के दौरान ही उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था. दिलचस्प बात यह है कि इस सीरीज में भी एक मां की जर्नी को दिखाया गया है.

कौन कौन है सीरीज मेंरेंसिल डी’सिल्वा के निर्देशन में बनी सीरीज में परिणीति चोपड़ा के अलावा इस सीरीज में जेनिफर विंगेट, ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, अनूप सोनी, हरलीन सेठी और सुमित व्यास जैसे बेहतरीन कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. 24 सितंबर से सीरीज को नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया जाएगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj