Entertainment

बंगाली स्टार मिथु मुखर्जी का निधन, 71 साल में ली अंतिम सांस, 1 साल से चल रहा था इलाज

Last Updated:September 21, 2026, 16:28 IST

मशहूर बंगाली एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया. वे कैंसर से जूझ रही थीं. वे कई सालों से मुंबई में रह रही थीं. वे 1970 और 1980 के दशक में बंगाली सिनेमा का मशहूर चेहरा थीं.

ख़बरें फटाफट

एक्ट्रेस मिथु का निधन, 71 साल में ली अंतिम सांस, 1 साल से चल रहा था इलाजZoomमिथु मुखर्जी 70-80 के दशक की स्टार थीं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: एक्ट्रेस मिथु मुखर्जी के निधन से बंगाली सिनेमा में मातम पसर गया है. वे 70-80 के दशक की बड़ी स्टार थीं. उन्होंने 71 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. वे मुंबई के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट थीं. उनका पिछले करीब एक साल से कैंसर का इलाज चल रहा था. वे कई सालों से मुंबई में रह रही थीं. उन्होंने अपने समय के कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया, जिनमें उत्तम कुमार, सौमित्र चटर्जी और रंजीत मल्लिक शामिल हैं.

मिथु मुखर्जी ने हिंदी सिनेमा में भी काम किया. उन्होंने 1976 में फिल्म ‘खान दोस्त’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया. बाद में, वे बसु चटर्जी की डायरेक्ट की गई फिल्म ‘सफेद झूठ’ के साथ-साथ ‘दिल्लगी’ और ‘दो लड़के दोनों कड़के’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं. 1980 के दशक में ‘दुजाने’ में काम करने के बाद मिथु मुखर्जी ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया.

फिल्म ‘शेष पर्बा’ से किया था डेब्यू1955 में कोलकाता में जन्मीं मिथु मुखर्जी ने 17 साल की उम्र में फिल्मों में कदम रखा. उन्होंने 1972 में चित्त बोस की फिल्म ‘शेष पर्बा’ से डेब्यू किया, जिसमें शमित भंजा उनके अपोजिट थे. उन्हें बड़ी पहचान दिनेन गुप्ता की फिल्म ‘मर्जीना अब्दुल्ला’ से मिली, जिसमें उन्होंने देबराज रॉय के अपोजिट अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद, एक्ट्रेस कई बंगाली फिल्मों में नजर आईं, जिनमें ‘निशिकन्या’, ‘मौचक’, ‘कवि’, ‘होटल स्नो फॉक्स’, ‘प्रतिमा’, ‘बंधन’, ‘प्रार्थना’ और ‘स्वयंसिद्धा’ शामिल हैं. अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की वजह से वह उस दौर में बंगाली सिनेमा के जाने-पहचाने चेहरों में से एक बन गई थीं.

फिल्म ‘आश्रिता’ में आखिरी बार आईं नजरमिथु मुखर्जी साल 1990 में चंद्र बारोट की फिल्म ‘आश्रिता’ के साथ स्क्रीन पर लौटीं, जो आखिरकार उनकी आखिरी फिल्म साबित हुई. ‘आश्रिता’ के बाद मुखर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने का फैसला किया और लाइमलाइट से दूर सादगी भरी जिदगी बिताई. वे इसके बाद के सालों में वह ज्यादातर लोगों की नजरों से दूर ही रहीं.

About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

September 21, 2026, 16:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj