बारां में परिवार के लिए काल बनी रफ्तार, राख से भरे ट्रक से टकराई कार, पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत

Last Updated:September 22, 2026, 14:51 IST
बारां जिले में कवाई और अटरू मार्ग पर तेज रफ्तार कार और राख से भरे ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर हुई है. हादसे में डॉक्टर पति-पत्नी, उनके बेटे स्वप्निल और बेटी नीलिशा सहित परिवार के सभी 4 सदस्यों की मौत हो गई. परिवार मूल रूप से झुंझुनूं के सूरजगढ़ निवासी यह डॉक्टर परिवार फिलहाल जयपुर में रहता था. हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए, पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है.
बारां. राजस्थान के जिला बारां में कवाई और अटरू के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और 2 बच्चों की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार की राख से भरे बल्गर से जोरदार भिड़ंत हो गई. महिला और उसकी बेटी की मौके पर भी मौत हो गई थी. वहीं, कार सवार व्यक्ति और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हुए थे.
बताया जा रहा है कि कार में एक दंपति अपने बच्चों के साथ सवार थे. कवाई और अटरू के बीच तेज रफ्तार कार की राख से भरे बल्गर से टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार महिला और बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. बाद में पति और उसके बेटे ने हस्पताल में दम तोड़ दिया.
जयपुर में रहता था परिवार
अभी तक बताई जानकारी के मुताबिक मृतक परिवार मूल रूप से झुंझुनूं के सूरजगढ़ का रहने वाला था. फिलहाल पूरा परिवार जयपुर में रहता था. हादसे में डॉक्टर पति-पत्नी के अलावा उनके बेटे स्वप्निल और बेटी नीलिशा की भी मौत हुई है. पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है.
परिवार बारां से छबड़ा जा रहा था. इसी दौरान कवाई-अटरू मार्ग पर उनकी कार की भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Baran,Rajasthan
First Published :
September 22, 2026, 14:42 IST



