Rajasthan

बहू कल्पना रंगा ने लिया सास की हार का जोरदार बदला, प्रतिद्वंदी को 3 वोट से हराया

Last Updated:September 22, 2026, 11:32 IST

राजस्थान निकाय प्रमुख चुनाव 2026 : जैसलमेर जिले की पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष काफी सुर्खियों में बना हुआ है. यहां कांग्रेस ने पालिकाध्यक्ष का चुनाव जीता है. पोकरण पालिकाध्यक्ष बनी कल्पना रंगा ने इस चुनाव में अपनी प्रतिद्वंदी से बीजेपी की विमला गांधी से अपनी सास की हार का बदला लिया है. बीजेपी की तरफ से पालिकाध्यक्ष पद की प्रत्याशी विमला गांधी ने पार्षद के चुनाव में कल्पना रंगा की सास पुष्पा रंगा को 79 वोटों से हराया था.जैसलमेर : बहू ने लिया सास की हार का जोरदार बदला, प्रतिद्वंदी को 3 वोट से हरायाZoomकल्पना रंगा की सास पुष्पा रंगा पार्षद का चुनाव हार गई थी. पुष्पा रंगा को बीजेपी की पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी विमला गांधी ने 79 वोटोें से हराया था.

जैसलमेर. राजस्थान में हुए निकाय चुनाव में इस बार कई रोचक मामले में सामने आए हैं. ऐसा ही एक मामला भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर जिले की पोकरण नगरपालिका के अध्यक्ष के चुनाव में भी सामने आया है. इसके कारण पोकरण नगरपालिका का चुनाव खासा चर्चा में रहा. इस चुनाव का परिणाम सोशल मीडिया में भी काफी छाया रहा. दरअसल यहां एक बहू ने अपनी सास की हार जोरदार बदला लिया है. पालिकाध्यक्ष चुनी गई कल्पना रंगा की सास पुष्पा रंगा पार्षद का चुनाव हार गई थी. पुष्पा रंगा के खिलाफ जीत दर्ज करने वाली बीजेपी पार्षद विमला गांधी को बीजेपी ने पालिकाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी बनाया था. वहीं कांग्रेस ने पार्षद बनी पुष्पा रंगा की बहू कल्पना रंगा को अपना प्रत्याशी बनाया. इस मुकाबले में कल्पना रंगा ने विमला गांधी को हराकर अपनी सास की हार का बदला ले लिया.

पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा सियासी मुकाबला आखिरकार कांग्रेस के पक्ष में रहा. यहां कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना गोपाल रंगा ने 14 वोट हासिल कर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी विमला गांधी को 11 वोट मिले. कल्पना रंगा ने विमला गांधी को 3 वोटों से हरा दिया.25 वार्डों की पोकरण नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को 12, भाजपा को 11 और दो निर्दलीय पार्षदों को जीत मिली थी.

पोकरण में बीजेपी निर्दलीयों को साधने में सफल नहीं हो पाईऐसे में अध्यक्ष पद के चुनाव में दोनों निर्दलीय पार्षदों की भूमिका निर्णायक हो गई. पालिकाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए मतदान के बाद जब परिणाम सामने आया तो वह कांग्रेस के पक्ष में गया. यहां बीजेपी निर्दलीयों को साधने में सफल नहीं हो पाई. दोनों निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस का साथ दिया. इससे कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना रंगा को 14 वोट मिले. उन्होंने भाजपा की विमला गांधी को 3 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ते हुए अध्यक्ष पद हासिल कर लिया.

पालिकाध्यक्ष की सास पुष्पा रंगा 79 वोट से चुनाव हार गई थींइससे पहले पार्षद के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी विमला गांधी ने अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी को पुष्पा रंगा को 79 वोट से हराया था. कल्पना रंगा पूर्व नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष नारायण रंगा की पुत्रवधू हैं. वे वार्ड संख्या 7 से पार्षद निर्वाचित हुई हैं. परिणाम के बाद कांग्रेसी खेमे में खुशी का माहौल हो गया. पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, जिलाध्यक्ष अमरदीन फकीर, विधानसभा प्रभारी अंकुर चौधरी, पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, नैनदान रतनू, कांग्रेस नेता हेमंत पालीवाल, आईदान माली, गुमान सिंह गड़ी, अजय व्यास, साबिरखां मंगलिया, भोमसिंह भणियाणा, विराट मेंहर, सदाम मेंहर और कल्याणसिंह सहित कांग्रेस नेताओं ने खुशी जाहिर की.

About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaisalmer,Jaisalmer,Rajasthan

First Published :

September 22, 2026, 11:30 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj