राजस्थान में पंचायत आरक्षण की लॉटरी, जैतारण के दौरे पर रहेंगे सीएम, नरेश मीणा को मिली जमानत

Last Updated:September 23, 2026, 08:31 IST
Rajasthan News Live: राजस्थान में पंचायत राज चुनाव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं. जयपुर और दौसा में जिला परिषद, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के पदों के आरक्षण की लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हो रही है. जयपुर …और पढ़ें
रोही के पिण्डवाड़ा में वाहनों पर पथराव का मामला सामने आया है
Rajasthan News Live: पंचायती राज आम चुनाव 2026 के लिए जयपुर में जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान और सदस्यों के पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 सितंबर को कलेक्ट्रेट में होगी, जबकि ग्राम पंचायतों के सरपंच और वार्ड पंचों के आरक्षण की प्रक्रिया 24 सितंबर को संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर होगी. दौसा में भी जिला परिषद के 37 वार्ड और 14 पंचायत समितियों के प्रधान व सदस्यों के लिए लॉटरी की प्रक्रिया शुरू हो रही है. ब्यावर के जैतारण में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज दौरा प्रस्तावित है. वे एक कार्यक्रम में वड़नगर से वाराणसी यात्रा को हरी झंडी दिखाने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं से पंचायत राज चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
September 23, 2026, 08:31 IST



