Rajasthan

जयपुर में मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग, 8 कारें जलकर खाक, 10 दमकलों ने 2 घंटे में बुझाई आग

Last Updated:September 23, 2026, 09:28 IST

Jaipur Mercedes Workshop Fire Incident: जयपुर के सीतापुरा स्थित मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की चपेट में आकर वर्कशॉप में खड़ी 8 कारें जलकर खाक हो गईं. इसके अलावा एसेसरीज और कारों के कई पार्ट्स भी जल गए. सूचना पर पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं. करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद 10 दमकलों ने दो दर्जन से ज्यादा फेरे लगाकर आग पर काबू पाया. हादसे के समय वर्कशॉप में 50 से ज्यादा नई-पुरानी कारें खड़ी थीं. आग फैलने से रोकने के लिए आसपास की बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.जयपुर के सीतापुरा में मर्सिडीज वर्कशॉप धधका, 8 कारें जलीं, 50 वाहन थे खड़ेZoomJaipur News, Fire at Sitapura Mercedes workshop, Mercedes cars gutted by fire, Massive fire at workshop, Jaipur Fire Brigade, जयपुर न्यूज, जयपुर सीतापुरा आग, मर्सिडीज वर्कशॉप में आग, जयपुर मर्सिडीज वर्कशॉप फायर, सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र आग, मर्सिडीज कारें जलकर खाक, वर्कशॉप में भीषण आग, जयपुर फायर ब्रिगेड

जयपुर. राजधानी जयपुर के सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार को मर्सिडीज कंपनी के वर्कशॉप में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने वर्कशॉप के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. वर्कशॉप में खड़ी करीब 8 कारें आग में जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. इसके अलावा वहां रखा कारों का एसेसरीज सामान और अलग-अलग पार्ट्स भी आग की चपेट में आने से जल गए. आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव का काम शुरू किया. आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी.

बताया जा रहा है कि हादसे के समय वर्कशॉप परिसर में 50 से ज्यादा नई और पुरानी कारें खड़ी थीं. वर्कशॉप में बड़ी संख्या में वाहन होने के कारण आग के तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ था. आग की लपटें बढ़ने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. दमकल की टीमों ने सबसे पहले आग को वर्कशॉप के दूसरे हिस्सों और आसपास खड़े वाहनों तक पहुंचने से रोकने पर फोकस किया. समय रहते आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास शुरू होने से एक बड़े हादसे की आशंका टल गई.

10 दमकल की गाड़ियों को आग बझाने में करनी पड़ी मशक्कत

आग बुझाने के लिए दमकल की करीब 10 गाड़ियों को मौके पर लगाया गया. दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे तक लगातार पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ियों ने दो दर्जन से ज्यादा फेरे लगाकर आग बुझाई. वर्कशॉप में बड़ी संख्या में वाहन और ज्वलनशील सामग्री मौजूद होने के कारण आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने में काफी समय लगा. आग बुझाने के बाद भी दमकलकर्मियों ने वर्कशॉप के अलग-अलग हिस्सों में जाकर स्थिति की जांच की, ताकि कहीं दोबारा आग न भड़क जाए.

आग के चलते बिजली आपूर्ति रही प्रभावित

आग के फैलाव को रोकने के लिए आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद कराई गई. मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल टीमों ने एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने के प्रयास किए. बिजली कटने के बाद दमकलकर्मियों को राहत कार्य में भी मदद मिली. पुलिस ने वर्कशॉप के आसपास की स्थिति को संभाला और लोगों को मौके से दूर रखा. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि आग के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

वर्कशॉप में खड़ी थी 50 से अधिक गाड़ियां

पुलिस और संबंधित विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है. वर्कशॉप में लगे विद्युत उपकरणों, वायरिंग और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा सकती है. इसके साथ ही आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है. फिलहाल सबसे बड़ी राहत यह रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और इसे आसपास के हिस्सों तथा वहां खड़ी अन्य कारों तक फैलने से रोक दिया गया. अगर आग वर्कशॉप में खड़ी 50 से ज्यादा कारों तक पहुंच जाती तो नुकसान काफी बढ़ सकता था. पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह और नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

About the Authorदीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 23, 2026, 09:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj