Saleriya Nadole Road: 8.50 करोड़ से बदलेगी सड़क की तस्वीर, सालेरिया-नाडोल मार्ग का कायाकल्प शुरू

Last Updated:September 23, 2026, 14:44 IST
Saleriya Nadole Road: पाली के सालेरिया-नाडोल मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को लंबे समय से चली आ रही जर्जर सड़क और गहरे गड्ढों की समस्या से जल्द राहत मिलने वाली है. रानी क्षेत्र में करीब 8.5 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 8.50 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है. जेसीबी से पुराने डामर को हटाने का काम किया जा रहा है. पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण को 9 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा है.
पाली. टूटी सड़कें, उड़ती धूल, जगह-जगह गड्ढे और हर मोड़ पर हादसे का डर. सालरिया से नाडोल मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों के लिए यह सफर अब तक किसी दुःस्वप्न से कम नहीं था. गाड़ियों के कलपुर्जे ढीले पड़ रहे थे और लोगों का समय और तेल दोनों बर्बाद हो रहा था, लेकिन अब इस सालों पुरानी परेशानी और दर्द पर पूर्णविराम लगने जा रहा है. सालेरिया से नाडोल तक फैली खस्ताहाल सड़क का कायाकल्प शुरू हो चुका है. रानी के पास 8.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के पुननिर्माण के लिए 8.50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद धरातल पर काम शुरू कर दिया गया है.
लंबे समय से परेशानी का सबब बनी सालरिया से नाडोल मार्ग की बदहाली अब जल्द ही दूर होने जा रही है. करीब 8.5 किलोमीटर लंबी इस जर्जर सड़क के नवनिर्माण का कार्य विधिवत रूप से शुरू हो गया है. राज्य सरकार की ओर से इस महत्वपूर्ण सड़क के लिए 8.50 करोड़ रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है, जिसके तहत जेसीबी मशीनों से पुराने व टूटे हुए डामर को हटाने का काम तेज गति से शुरू कर दिया गया है.
जानलेवा गड्ढों से मिलेगी मुक्तिसालेरिया-नाडोल मार्ग पिछले लंबे समय से अत्यंत दयनीय हालत में था. सड़क पर बने गहरे-गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक असंतुलित होकर गिर रहे थे और गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे थे. राहगीरों और वाहन चालकों के लिए इस मार्ग से गुजरना किसी बड़ी परेशानी से कम नहीं था. लेकिन अब नई और आधुनिक सड़क बनने से लोगों को सुगम व सुरक्षित आवागमन की बेहतरीन सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है.
9 महीने में पूरा करने का लक्ष्यसार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) रानी के कनिष्ठ अभियंता (जेईएन) जितेंद्र व्यास ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यकारी एजेंसी को कार्य का आदेश जारी कर दिया गया है. विभाग ने इस पूरी सड़क के निर्माण कार्य को अगले 9 महीनों के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का कड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है.
जनप्रतिनिधियों और सरकार का जताया आभारसड़क का निर्माण कार्य शुरू होने पर स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और वाहन चालकों ने खुशी जताई है. क्षेत्रवासियों ने मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी तथा राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क बनने से न केवल समय और ईंधन की बचत होगी, बल्कि क्षेत्र के व्यापारिक व सामाजिक संपर्कों को भी गति मिलेगी.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंLocation :
Pali,Pali,Rajasthan
First Published :
September 23, 2026, 14:44 IST



