National

ECI Gyanesh Kumar News Live: पूर्व CEC नवीन चावला कांग्रेस के लिए काम करते थे, चुनाव आयोग में मतभेद पर बीजेपी ने क्या कहा?

EC Gyanesh Kumar Live: निर्वाचन आयोग को लेकर सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. इंडियनल एक्सप्रेक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की. इनमें मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया से लेकर चुनावी व्यवस्था और SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दे शामिल होने की बात कही गई है. रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है. उन्होंने वोट चोरी को राजद्रोह बताया और कहा कि समय आने पर वह इस मुद्दे को लेकर कार्रवाई की बात करेंगे. विपक्ष की ओर से प्रियंका गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी समेत कई नेताओं ने भी चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं.

हालांकि इस पूरे विवाद के बीच चुनाव आयोग की ओर से भी सफाई सामने आई है. आयोग के आधिकारिक सूत्रों ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें SIR समेत आयोग के फैसलों को लेकर तीनों चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद होने की बात कही गई थी. सूत्रों के मुताबिक आयोग में किसी मुद्दे पर विचार के दौरान चुनाव आयुक्त सवाल उठा सकते हैं. वे स्पष्टीकरण मांग सकते हैं या अपनी टिप्पणी भी दर्ज करा सकते हैं. लेकिन हर टिप्पणी को औपचारिक असहमति यानी अलग मत नहीं माना जा सकता. आयोग के सूत्रों का कहना है कि SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं और इनमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी रही है. ऐसे में अब बड़ा सवाल यही है कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में जिन कथित आपत्तियों का जिक्र किया गया है उनका वास्तविक स्वरूप क्या था और आयोग की ओर से दी गई सफाई इन दावों को किस तरह स्पष्ट करती है. इसी मुद्दे पर अब सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. लाइव ब्लॉग में हम आपको इस मामले से जुड़े हर बड़े अपडेट से रूबरू कराएंगे.

September 23, 202614:53 IST

Election Commission Dispute Live: उद्धव ठाकरे ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना

EC Gyanesh Kumar News Live: चुनाव आयोग में कथित मतभेदों की रिपोर्ट को लेकर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा. उद्धव ठाकरे ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को बेनकाब करने के लिए चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी को धन्यवाद देना चाहिए. उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तुरंत जेल भेजने की मांग भी की. उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतपत्र के जरिए दोबारा चुनाव कराने की मांग रखी. उनके बयान में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और हाल में सामने आई कथित आपत्तियों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए.

September 23, 202614:37 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: सिंघवी का आरोप- लोकतंत्र की हत्या का कार्यालय खोला गया

Election Commission Dispute Live: कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग को लेकर सामने आई रिपोर्ट पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या का कार्यालय खोल रखा है. सिंघवी ने कहा कि एक तरफ मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यालय है और दूसरी तरफ गृह मंत्रालय है. उन्होंने इसे दो बुलडोजर की सरकार बताते हुए कहा कि ऐसी व्यवस्था कितनी नुकसानदायक हो सकती है यह सामने आ रहा है. सिंघवी ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सिर्फ देश को ही भ्रमित नहीं किया बल्कि अपने साथियों को भी भ्रमित किया. उन्होंने कहा कि आंतरिक और बाहरी दोनों तरह के बुलडोजर कितने घातक हो सकते हैं यह इस मामले से साबित होता है. सिंघवी ने करीब 30 साल पुराने एक अदालती फैसले का हवाला देते हुए कहा कि सभी चुनाव आयुक्त बराबर हैं. उन्होंने दावा किया कि जिन आपत्तियों को मुख्य निर्वाचन आयुक्त महत्व नहीं देते उनमें 14 बार आपत्ति दर्ज की गई थी. सिंघवी ने मांग की कि इन कथित असहमति नोट यानी डिसेंट नोट को सार्वजनिक किया जाए.

September 23, 202614:32 IST

Election Commission Dispute Live: केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर लगाए आरोप

EC Gyanesh Kumar News Live: SIR को लेकर चल रहे विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने उन्हें भ्रष्ट बताते हुए गिरफ्तारी की मांग की. उन्होंने हाल के दो-तीन सालों में हुए विधानसभा चुनावों को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की भी मांग की. केजरीवाल ने दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत अन्य राज्यों में हुए चुनावों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग के मुताबिक चुनाव आयोग किसी एक व्यक्ति का नाम नहीं है बल्कि यह तीन सदस्यों वाली संस्था है. इसमें एक मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दो चुनाव आयुक्त होते हैं. उनके मुताबिक आयोग की बैठकों में फैसले सर्वसम्मति या बहुमत से लिए जाते हैं और किसी एक व्यक्ति को अकेले फैसला लेने का अधिकार नहीं है.

September 23, 202614:24 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग पर उठाए गंभीर सवाल

Election Commission Dispute Live: कांग्रेस महासचिव और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर राहुल गांधी की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चुनाव आयोग में कथित पक्षपात और अन्याय का मुद्दा लगातार उठाते रहे हैं. प्रियंका गांधी के मुताबिक अब खुद चुनाव आयुक्तों ने भी अपनी चिंताओं को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के सामने रखा है. उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए बेहद गंभीर मामला बताया. प्रियंका गांधी ने कहा चुनावों में किसी भी तरह की धांधली और उसमें चुनाव आयोग की कथित भूमिका पर भी सवाल उठाए. उनका कहना था कि अगर कोई अधिकारी ऐसी स्थिति से अवगत होने के बावजूद उसे होने देता है तो यह लोकतंत्र पर गंभीर हमला है. उन्होंने इसे देश के साथ विश्वासघात और राजद्रोह का कृत्य बताया तथा जिम्मेदार लोगों की निष्पक्ष जांच और जवाबदेही तय करने की मांग की.

September 23, 202614:19 IST

Election Commission Dispute Live: डिजिटल सिस्टम और वोटर लिस्ट पर भी सफाई

EC Gyanesh Kumar News Live: ECI ने कहा कि उसके डिजिटल मंच ECINet समेत सभी सिस्टम कड़े डेटा सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संचालित होते हैं. आयोग के मुताबिक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी यानी ERO और जिला निर्वाचन अधिकारी यानी DEO को कानून के तहत मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची से नाम हटाने की वैधानिक शक्तियां प्राप्त हैं. आयोग ने कहा कि वह अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी से निभाने और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है.

September 23, 202614:17 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: 10 महीनों में 40 नई पहल शुरू करने का दावा

Election Commission Dispute Live: चुनाव आयोग ने कहा कि पिछले 10 महीनों में करीब 40 नई पहल शुरू की गई हैं. इस दौरान देशभर में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण और SIR जैसे चुनाव सुधारों पर काम किया गया. आयोग के मुताबिक पिछले एक साल में लिए गए सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए हैं. बिहार, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में बड़े चुनाव और चुनाव से जुड़े अभ्यास भी सफलतापूर्वक कराए गए हैं.

September 23, 202614:17 IST

Election Commission Dispute Live: अलग-अलग राय निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा- चुनाव आयोग

EC Gyanesh Kumar News Live: आयोग ने कहा कि सदस्यों की ओर से किसी फैसले के मसौदा चरण में सवाल उठाना या सुझाव देना सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है. इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में सुधार करना होता है. आयोग के मुताबिक अलग-अलग राय और टिप्पणियां संस्थागत निर्णय प्रक्रिया का सामान्य हिस्सा हैं. चुनाव आयोग के किसी भी अधिकारी की ओर से चुनाव व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए जा सकते हैं.

September 23, 202614:16 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत काम करता है आयोग- ECI

Election Commission Dispute Live: चुनाव आयोग ने कहा कि वह संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत काम करने वाली बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था है. आयोग के कामकाज में पारदर्शिता, कानूनी प्रावधानों का पालन और आंतरिक जांच की व्यवस्था शामिल है. आयोग के मुताबिक उसके सभी आधिकारिक आदेश और फैसले कानूनी प्रावधानों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत जारी किए जाते हैं.

September 23, 202614:09 IST

Election Commission Dispute Live: अब रिपोर्ट और आयोग की सफाई आमने-सामने

EC Gyanesh Kumar News Live: पूरे मामले में फिलहाल एक तरफ इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में चुनाव आयुक्तों की कथित लिखित आपत्तियों का दावा है. दूसरी तरफ चुनाव आयोग के सूत्र इन आपत्तियों को अंतिम फैसलों से जोड़कर मतभेद मानने से इनकार कर रहे हैं. आयोग का कहना है कि SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए. ऐसे में अब बहस रिपोर्ट में बताए गए कथित आपत्तियों और आयोग की ओर से दी गई सफाई के बीच केंद्रित है.

September 23, 202614:06 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: राहुल गांधी ने उठाया वोट चोरी का मुद्दा

Election Commission Dispute Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी चुनाव आयोग से जुड़े विवाद के बीच वीडियो जारी किया है. राहुल गांधी ने वोट चोरी को राजद्रोह बताया और कहा कि समय आने पर वह इस मुद्दे को लेकर कार्रवाई की बात करेंगे. उनके बयान के बाद विपक्ष की ओर से चुनाव आयोग को लेकर हमले और तेज हो गए हैं. प्रियंका गांधी और अभिषेक मनु सिंघवी समेत अन्य विपक्षी नेताओं की ओर से भी सवाल उठाए गए हैं.

September 23, 202614:05 IST

Election Commission Dispute Live: अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से संज्ञान लेने की अपील की

EC Gyanesh Kumar News Live: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि अगर दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार आपत्ति दर्ज कराई है तो यह गंभीर सवाल है. अखिलेश यादव ने कहा कि अगर किसी स्वतंत्र संस्था के सदस्यों को निष्पक्ष तरीके से काम करने की स्वतंत्रता नहीं है या उनकी आपत्तियों पर सुनवाई नहीं होती है तो यह गंभीर स्थिति है. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले पर स्वत: संज्ञान लेने की अपील भी की.

September 23, 202614:04 IST

EC Gyanesh Kumar Live: कपिल सिब्बल ने भी उठाए सवाल

EC Gyanesh Kumar News Live: राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची से जुड़े डिजिटल सिस्टम पर सवाल उठाए हैं. सिब्बल का कहना है कि वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की जिम्मेदारी स्थानीय स्तर पर काम करने वाले ERO के पास होनी चाहिए. उन्होंने दावा किया कि ERO को सॉफ्टवेयर का पूरा अधिकार नहीं दिया गया है और सिस्टम का नियंत्रण सेंट्रल स्तर पर होने से स्थानीय अधिकारियों की भूमिका प्रभावित हो सकती है.

September 23, 202614:02 IST

Election Commission Dispute Live: ERO और डिजिटल सिस्टम को लेकर भी सवाल

EC Gyanesh Kumar News Live: रिपोर्ट में मतदाता सूची से जुड़े डिजिटल सिस्टम और निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों यानी ईआरओ की भूमिका का भी जिक्र है. दावा किया गया कि चुनाव आयुक्तों ने मतदाता सूची के डेटाबेस तक पहुंच और उसके प्रबंधन से जुड़े कुछ मुद्दों पर सवाल उठाए. इसके अलावा आयोग के आईटी सिस्टम से जुड़े काम के बंटवारे को लेकर भी आपत्तियां सामने आने की बात रिपोर्ट में कही गई है.

September 23, 202614:01 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: कानून की धारा 18 का भी दिया गया हवाला

Election Commission Dispute Live: चुनाव आयोग के सूत्रों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों से जुड़े 2023 के कानून की धारा 18 का हवाला भी दिया है. इसके मुताबिक आयोग का कामकाज जहां तक संभव हो सर्वसम्मति से किया जाना चाहिए. अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद हो तो उस मामले में बहुमत की राय के आधार पर फैसला किया जाता है. आयोग का कहना है कि SIR से जुड़े अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए.

September 23, 202613:59 IST

Election Commission Dispute Live: टिप्पणी और औपचारिक असहमति में अंतर

EC Gyanesh Kumar News Live: आयोग के सूत्रों ने कहा कि किसी मुद्दे पर विचार के दौरान चुनाव आयुक्त सवाल उठा सकते हैं. वे स्पष्टीकरण मांग सकते हैं या अपनी टिप्पणी भी दे सकते हैं. लेकिन ऐसी हर टिप्पणी को औपचारिक असहमति नहीं माना जा सकता. आयोग के मुताबिक अंतिम निर्णय और विचार-विमर्श के दौरान सामने आने वाली अलग-अलग राय को अलग-अलग तरीके से देखा जाना चाहिए.

September 23, 202613:59 IST

EC Gyanesh Kumar News Live: चुनाव आयोग ने मतभेद की खबरों का किया खंडन

Election Commission Dispute Live: विवाद बढ़ने के बाद चुनाव आयोग के आधिकारिक सूत्रों की ओर से सफाई दी गई है. सूत्रों ने उन खबरों का खंडन किया है जिनमें SIR समेत आयोग के फैसलों पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों के बीच मतभेद की बात कही गई थी. आयोग के मुताबिक SIR समेत सभी अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं और तीनों सदस्यों की मंजूरी रही है.

September 23, 202613:59 IST

Election Commission Dispute Live: SIR को लेकर उठे सवाल

EC Gyanesh Kumar News Live: रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR से जुड़े फैसले भी शामिल थे. इसमें वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया के साथ चुनावी प्रक्रिया में किए गए कुछ बदलावों पर सवाल उठाए जाने की बात कही गई. रिपोर्ट के सामने आने के बाद चुनाव आयोग की आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई.

September 23, 202613:57 IST

EC Gyanesh Kumar Live: चुनाव आयोग में कथित मतभेद की रिपोर्ट से सियासी हलचल

Election Commission Dispute Live: निर्वाचन आयोग को लेकर सामने आई इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर कम से कम 14 बार लिखित आपत्ति दर्ज की. इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने से लेकर SIR और चुनावी व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों का जिक्र किया गया है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj