‘इक्कीस’ नहीं, ये है धर्मेंद्र की रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म! लाला लाजपत राय के रोल में आएंगे नजर

Last Updated:September 23, 2026, 23:28 IST
धर्मेंद्र के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. अब तक माना जा रहा था कि ‘इक्कीस’ उनकी आखिरी फिल्म है. लेकिन अब उनकी आखिरी फिल्म कोको लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. डायरेक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने बताया है कि धर्मेंद्र की एक और फिल्म रिलीज होना अभी बाकी है. ‘अग्नियुग: द फायर’ में धर्मेंद्र स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के रोल में नजर आएंगे.
ख़बरें फटाफट
धर्मेंद्र के फैंस के लिए बड़ी खबर
नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. अब तक उनके फैंस को लग रहा था कि ‘इक्कीस’ उनकी जिंदगी की आखिरी फिल्म है. लेकिन अब डायरेक्टर बिस्वजीत चटर्जी के एक खुलासे ने सभी को चौंका दिया है. उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म रिलीज होना अभी बाकी है.
धर्मेंद्र की उस आखिरी फिल्म का नाम है, ‘अग्नियुग: द फायर’. इस फिल्म में धर्मेंद्र स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय के किरदार में नजर आने वाले हैं. इस खबर के आते ही धर्मेंद्र के फैन का खुशी का ठिकाना नहीं है.
‘अग्नियुग: द फायर’ होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर 2025 को हुआ था. उनके निधन के बाद फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर खूब चर्चा हुई थी कि आखिरी बार वह इसमें नजर आएंगे. इस फिल्म को एक्टर की आखिरी फिल्म बताया जा रहा था. हालांकि, अब डायरेक्टर बिस्वजीत चटर्जी ने बताया है कि धर्मेंद्र की एक और फिल्म आना बाकी है.डायरेक्टर बिस्वजीत करीब 40 साल बाद डायरेक्शन में वापसी की है. उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में अपनी फिल्म ‘अग्नियुग: द फायर’ को लेकर ये खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इस फिल्म में धर्मेंद्र लाला लाजपत राय के रोल में नजर आने वाले हैं.
धर्मेंद्र के घर सीधे श्मशान घाट से पहुंचे थे बिस्वजीत
बिस्वजीत चटर्जी ने अपनी बातचीत में ये भी बताया कि इस फिल्म के बारे में उन्होंने किसी को भी नहीं बताया था. धर्मेंद्र के निधन के बाद वह श्मशान घाट से सीधे उनके घर गए थे. वहां बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल से बिस्वजीत ने धर्मेंद्र की एक फोटो दिखाई, जिसमें वह लाला लाजपत राय के कॉस्ट्यूम पहने थे. उन्होंने आर्यमन से सवाल भी किया था कि बेटा ये कौन हैं. आर्यमन ने कहा था कि ये तो उनके दादू यानी धर्मेंद्र हैं.उन्होंने ये भी बताया था कि ये फिल्म उनकी आखिरी फिल्म होगी.
बता दें बिस्वजीत ने तो इस बात का भी खुलासा किया है कि बॉबी देओल भी वहां मौजूद थे. जिस वक्त बिस्वजीत धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे थे,उस वक्त बॉबी बाहर ही खड़े होकर अपने पिता को फिल्म की कहानी सुनाने का इंतजार कर रहे थे. इसलिए वह इस फिल्म और पिता के रोल के बारे में भी जानते थे. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक अग्नियुग: द फायर’ की रिलीज डेट का फिलहाल कुछ पता नहीं. लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में जैकी श्रॉफ भी नजर आ सकते हैं.
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
September 23, 2026, 23:28 IST



