Rajasthan

Kishanpole Ganesh Pandal: गणेश पंडाल में दिखे तिरुपति बालाजी, अनोखा श्रृंगार देख थम गई भक्तों की नजरें

Last Updated:September 25, 2026, 12:11 IST

Kishanpole Ganesh Pandal: उदयपुर के किशनपोल इलाके में गणेश महोत्सव के लिए तैयार किया गया ‘किशनपोल के राजा’ का पंडाल खास आकर्षण बना हुआ है. इस बार गणपति का तिरुपति बालाजी के स्वरूप में अनोखा श्रृंगार किया गया है. भगवान का दिव्य रूप देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और झांकी की तस्वीरें-वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में हैं.

उदयपुर. गणेश महोत्सव के दौरान शहर के अलग-अलग इलाकों में गणपति पंडालों को खास तरीके से सजाया जा रहा है. कहीं भगवान गणेश का नोटों से श्रृंगार किया जा रहा है, तो कहीं सोने-चांदी के आभूषणों से उन्हें सजाया गया है. अलग-अलग पंडालों में इस बार आकर्षक थीम तैयार की गई हैं, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इसी बीच शहर के किशनपोल इलाके में तैयार किया गया गणेश पंडाल लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

यहां स्थापित किशनपोल के राजा का इस बार तिरुपति बालाजी के स्वरूप में विशेष श्रृंगार किया गया है. भगवान गणपति को जिस तरह से सजाया गया है, उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो तिरुपति बालाजी स्वयं भक्तों को दर्शन देने के लिए यहां विराजमान हों. भगवान का यह स्वरूप इतना आकर्षक है कि पंडाल में पहुंचने वाले लोग कुछ देर तक इस झांकी को निहारते हुए नजर आ रहे हैं.

तिरुपति बालाजी के तर्ज पर किया श्रृंगार

गणेश प्रतिमा के श्रृंगार से लेकर पंडाल की सजावट तक हर चीज का खास ध्यान रखा गया है. तिरुपति बालाजी के स्वरूप को ध्यान में रखते हुए भगवान का श्रृंगार किया गया है. यही वजह है कि दर्शन करने आने वाले श्रद्धालु इस झांकी को देखकर काफी भावुक और उत्साहित नजर आ रहे हैं. कई भक्त अपने मोबाइल फोन में भगवान के इस खास स्वरूप की तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे हैं. किशनपोल के राजा के इस विशेष श्रृंगार की जानकारी जैसे-जैसे लोगों तक पहुंच रही है, वैसे-वैसे पंडाल में भक्तों की भीड़ भी बढ़ती जा रही है. शाम के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं.कई लोग परिवार के साथ पंडाल में पहुंच रहे हैं और भगवान के इस अनोखे स्वरूप को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं.

गणेश महोत्सव के दौरान उदयपुर में हर साल अलग-अलग पंडालों में कुछ नया और खास देखने को मिलता है. इस बार भी शहर में कई जगहों पर अलग-अलग थीम पर गणेश पंडाल तैयार किए गए हैं. कहीं पारंपरिक तरीके से सजावट की गई है तो कहीं धार्मिक और पौराणिक स्वरूपों को झांकी के जरिए दिखाया जा रहा है. किशनपोल के राजा का तिरुपति बालाजी स्वरूप भी इसी खास पहल का हिस्सा है. सोशल मीडिया पर भी भगवान के इस स्वरूप के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. भक्तों के बीच यह झांकी चर्चा का विषय बनी हुई है और दर्शन के लिए पहुंचने वाले लोग इसे गणेश महोत्सव के दौरान देखने वाली खास झांकियों में से एक बता रहे हैं.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

September 25, 2026, 12:11 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj