Entertainment

Mushtaq Khan Funeral: सुपुर्द-ए-खाक हुए मुश्ताक खान, जनाजे में नहीं दिखे बॉलीवुड सितारे, बेटा बोला- पापा को उम्मीद थी वो लौटेंगे

Last Updated:September 25, 2026, 13:06 IST

Mushtaq Khan Funeral: ‘वेलकम’ के बल्लू बलराम बनकर घर-घर पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान अब हमारे बीच नहीं हैं. गुरुवार शाम उनके निधन की खबर ने फिल्मी दुनिया को गमगीन कर दिया. लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे अभिनेता ने आखिरी सांस ली. आज उन्हें अंतिम विदाई दी गई. इस दौरान परिवार और करीबियों की आंखें नम रहीं, लेकिन जनाजे में बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बन गया.

ख़बरें फटाफट

सुपुर्द-ए-खाक हुए मुश्ताक खान, जनाजे में नहीं दिखे बॉलीवुड सितारे, VideoZoomमुश्ताक खान परिवार को रोता-बिलखता छोड़ गए.

नई दिल्ली. ‘वेलकम’ के बल्लू और अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर मुश्ताक खान दुनिया को अलविदा कह गए. गुरुवार शाम को उन्होंने आखिरी सांस ली. वह पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. सोशल मीडिया पर मुश्ताक खान के निधन से बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है. मुश्ताक खान आज अंतिम सफर पर निकले, जिसमें उनके अपनों की आंखों में नम दिखीं. हैरानी की बात ये रही कि उनके जनाजे में बॉलीवुड के बड़े-बड़े चेहरे नदारद दिखे.

मुश्ताक खान का 24 सितंबर को मुंबई के नानावटी अस्पताल में लिवर कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 57 साल की आयु में उनका निधन हो गया. वह दशकों तक अपनी हास्य कलाकारी से दर्शकों के दिलों पर राज करते रहे. उन्हें शुक्रवार को मुंबई के यारी रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

जनाजे में नहीं दिखे बॉलीवुड सितारे

बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जताया. लेकिन, मुश्ताक खान की अंतिम यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस भावुक वीडियो में केवल उनका बेटा मोहसिन खान, परिवार के कुछ करीबी सदस्य और कुछ गिने-चुने दोस्त ही नजर आ रहे हैं. कई दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री को अपनी अदाकारी से सजाने वाले इस सीनियर एक्टर के जनाजे में किसी भी बड़े बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नजर न आना लोगों को हैरान कर रहा है. जिस इंडस्ट्री को मुश्ताक खान ने अपनी जिंदगी के कई साल दिए, वहां से किसी बड़े स्टार का अंतिम विदाई में न पहुंचना फैंस को काफी दुखी और निराश कर रहा है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj