Rajasthan

Aaj Ka Tula Rashifal I ajmer news I अटका हुआ काम फिर पकड़ेगा रफ्तार, तुला राशि वालों के लिए 26 सितंबर को बन रहे हैं ये खास योग

Last Updated:September 25, 2026, 15:48 IST

Aaj Ka Tula Rashifal 26 September 2026: तुला राशि वालों के लिए 26 सितंबर का दिन कामकाज, परिवार और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा. प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से जुड़े अटके काम आगे बढ़ सकते हैं, जबकि व्यापारियों को नए संपर्कों से लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में सुख-शांति रहेगी, लेकिन निवेश और पैसों से जुड़े फैसलों में जल्दबाजी से बचना होगा.

आज का तुला राशिफल 26 सितंबर 2026 (Aaj Ka Tula Rashifal). तुला राशि के जातकों के लिए 26 सितंबर का दिन कामकाज, परिवार और आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने वाला रहेगा. दिन की शुरुआत भले ही सामान्य रहे, लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, कामों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं. किसी जरूरी काम को पूरा करने में आपकी समझदारी, धैर्य और शांत स्वभाव काफी मददगार साबित हो सकता है. आज लिए गए कुछ फैसले आने वाले दिनों में आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं.

अजमेर के ज्योतिष हिमांशु दाधीच के अनुसार, प्रॉपर्टी, रियल एस्टेट और घर के निर्माण से जुड़े कार्यों के लिए आज का दिन अनुकूल रह सकता है. अगर जमीन-जायदाद से संबंधित कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो उसे आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है. व्यापारियों के लिए नए संपर्क लाभ का कारण बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां संतुलित रहेंगी और आपका ध्यान अपने काम पर केंद्रित रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को जिम्मेदारी के साथ काम करने पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है.

परिवार में रहेगा सुख-शांति का माहौल

परिवार और रिश्तों की बात करें तो आज आपका ध्यान घर-परिवार की ओर अधिक रहेगा. खासतौर पर माता जी के साथ समय बिताने और उनकी सेवा करने से आपको मानसिक शांति मिल सकती है. घर का वातावरण शांत और सकारात्मक रहने की संभावना है. परिवार के किसी सदस्य के साथ यदि छोटी-मोटी गलतफहमी चल रही है तो बातचीत के जरिए उसे दूर करने का प्रयास किया जा सकता है। अपनों का सहयोग आपको भावनात्मक मजबूती देगा.

आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें

आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है, खासकर प्रॉपर्टी या निर्माण से जुड़े काम में निवेश की योजना बना रहे हैं तो किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें. किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने या पैसा लगाने से पहले कागजात, नियम और शर्तों की अच्छी तरह जांच करना जरूरी रहेगा. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहने की संभावना है। हालांकि काम के साथ आराम और मानसिक शांति का भी ध्यान रखें. परिवार के साथ समय बिताने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है.

आज का अचूक उपाय

शनिवार के दिन तुला राशि के जातक शनि देव के मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इसके साथ किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन या खाने की वस्तुओं का दान करें. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहायता मिल सकती है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Ajmer,Rajasthan

First Published :

September 25, 2026, 15:48 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj