Rajasthan

Khatushyam Temple | Khatushyam Mandir Route | Khatushyamji Mandir

Last Updated:September 25, 2026, 15:47 IST

Help Booth In Khatu Shyam Ji Temple : खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के लिए नगर पालिका ने 5 सहायता बूथ स्थापित किए हैं. ये बूथ अतिक्रमण, ई-रिक्शा और सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे. सुबह 6 बजे से देर शाम तक कर्मचारी तैनात रहेंगे. ये बूथ चौक मुख्य बाजार, श्याम मंदिर के नए निकासी मार्ग, राजू की चेन, अस्पताल चौराहा और तोरण द्वार के पास बनाए जा रहे हैं. इनमें से अधिकांश बूथ स्थापित किए जा चुके हैं.

ख़बरें फटाफट

खाटूश्यामजी. देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए एक नवाचार किया गया है. नई व्यवस्था के अनुसार नगर पालिका अब शहर की व्यवस्थाओं को मौके पर ही संभालने की तैयारी में है. खाटूश्यामजी में अस्थाई अतिक्रमण, ई-रिक्शा की आवाजाही, सफाई व्यवस्था और श्रद्धालुओं की समस्याओं पर निगरानी के लिए शहर में पांच सहायता बूथ स्थापित किए जा रहे हैं. खास बात यह है कि इन बूथों पर नगर पालिका के कर्मचारी सुबह 6 बजे से देर शाम तक तैनात रहेंगे. यानी कबूतर चौक से लेकर तोरण द्वार तक पालिका की सीधी निगरानी रहेगी.

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहदेवदान चारण के अनुसार पांच सहायता बूथ कबूतर चौक मुख्य बाजार, श्याम मंदिर के नए निकासी मार्ग, राजू की चेन, अस्पताल चौराहा और तोरण द्वार के पास बनाए जा रहे हैं. इनमें से अधिकांश बूथ स्थापित किए जा चुके हैं. नगरपालिका बोर्ड के गठन के बाद इनका नियमित संचालन शुरू किया जाएगा. इन बूथों का उद्देश्य सिर्फ शिकायत सुनना नहीं, बल्कि मौके पर व्यवस्था को नियंत्रित करना भी रहेगा. प्रत्येक बूथ पर तैनात कर्मचारी अपने क्षेत्र में दुकानों के बाहर होने वाले अस्थाई अतिक्रमण, ठेले-रेहड़ियों और ई-रिक्शा की आवाजाही पर नजर रखेंगे. सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्या होने पर भी मौके से इसकी जानकारी पालिका तक पहुंचाई जाएगी.

शिकायत पेटी में लिख सकेंगे समस्या और सुझावसहायता बूथों पर शिकायत पेटी भी लगाई जाएगी. श्रद्धालु और स्थानीय दुकानदार अपनी समस्या, शिकायत या सुझाव लिखकर इसमें डाल सकेंगे. पालिका अधिकारियों के अनुसार उपयोगी सुझावों को शहर की व्यवस्था सुधारने में शामिल किया जाएगा, जबकि शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पांचों बूथों की मॉनिटरिंग पालिका के एसआई वीरेंद्र सिंह चंदेलिया करेंगे.

अतिक्रमण सबसे बड़ी चुनौतीखाटूश्यामजी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के प्रमुख रास्तों पर अस्थाई अतिक्रमण लंबे समय से चुनौती बना हुआ है. कई जगह दुकानों के बाहर सामान रखने और ठेले-रेहड़ियां लगने से रास्ते संकरे हो जाते हैं. भीड़ के समय इसका सीधा असर श्रद्धालुओं के आवागमन और यातायात व्यवस्था पर पड़ता है. ऐसे में सहायता बूथों के जरिए मौके पर निगरानी और कार्रवाई की व्यवस्था कितनी प्रभावी रहती है, यह आने वाले दिनों में सामने आएगा.

नए पालिका बोर्ड के सामने बड़ी चुनौतीनगरपालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के बोर्ड के गठन के साथ सहायता बूथों का नियमित संचालन शुरू होगा. पिछले बोर्ड के पांच साल के कार्यकाल में वेंडिंग और नॉन-वेंडिंग जोन तय करने की कवायद पूरी नहीं हो सकी थी. ऐसे में नए बोर्ड के सामने खाटूधाम में अतिक्रमण, ई-रिक्शा, सफाई और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने की बड़ी चुनौती रहेगी.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Sikar,Rajasthan

First Published :

September 25, 2026, 15:47 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj