Entertainment

‘मुझे स्टेज तक लेकर गए’, नीना गुप्ता ने किसे बताया अपना ‘गॉडफादर’? कहा- वह फैमिली की तरह करते हैं ट्रीट

Last Updated:September 25, 2026, 18:28 IST

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता अक्सर अपनी बेबाकी और दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीत लेती हैं. इन दिनों वह अपनी सीरीज ‘चुंबक’ को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. हालांकि, इस बार भी वह अपने काम के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं. नीना ने अब शो के प्रोड्यूसर को लेकर किस्सा बताया कि कैसे एक अवॉर्ड नाइट के दौरान जेडी मजीठिया ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी उम्मीद नीना ने सपने में भी नहीं की थी.

ख़बरें फटाफट

'मुझे स्टेज तक लेकर गए', नीना गुप्ता ने किसे बताया अपना 'गॉडफादर'? Zoomनीना गुप्ता ने बताया पुराना किस्सा.(फोटो साभार: Instagram@neena_gupta)

नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज एक्टर नीना गुप्ता अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. इन दिनों वह अपनी हालिया रिलीज सीरीज ‘चुंबक’ को लेकर सुर्खियों में हैं. शो में उनके लाजवाब एक्टिंग की खूब ताीरफ हो रही है. इसी बीच नीना ने शो के निर्माता जेडी मजीठिया की खुलकर सराहना की और शूटिंग के दिनों का एक बेहद दिलचस्प किस्सा बताया. उन्होंने कहा कि वह जेडी मजीठिया को किसी गॉडफादर से कम नहीं मानती हैं.

आईएएनएस से बातचीत के दौरान नीना ने जेडी मजीठिया के साथ अपने अनुभव को याद करते हुए कहा, ‘मैं एक बार शूटिंग के बाद किसी अवॉर्ड फंक्शन में गई थी. संयोग से जेडी भी मेरे पास बैठे हुए थे. जब अवॉर्ड प्रेजेंट करने के लिए स्टेज से मेरा नाम पुकारा गया, तो जेडी ने मेरी काफी मदद की. वह तुरंत मेरे साथ खड़े हो गए और मेरे पर्स लेकर स्टेज तक जाने में मेरी मदद की.’

नीना गुप्ता ने जेडी मजीठिया को बताया गॉडफादर

नीना गुप्ता ने कहा, ‘उस वक्त जेडी मुझे किसी गॉडफादर की तरह लगे. उन्होंने मेरा पर्स अपने हाथ में लिया और मुझे स्टेज तक लेकर गए. मुझे थोड़ा अजीब भी लगा कि इतना बड़ा और जाना-पहचाना शख्स मेरा पर्स क्यों उठा रहा है, लेकिन जेडी ने इसको लेकर कोई झिझक नहीं दिखाई. जब मैं अवॉर्ड लेकर वापस आई, तो जेडी ने दोबारा मेरा पर्स अपने हाथ में ले लिया.’

परिवार की तरह ट्रीट करते हैं जेडी मजीठिया

उन्होंने कहा, ‘मैंने जेडी के साथ सिर्फ इसी प्रोजेक्ट पर काम किया है, इसलिए यह व्यवहार दोस्ती की वजह से नहीं था. यह उनकी पर्सनैलिटी है. वह अपने साथ काम करने वाले लोगों को परिवार की तरह ट्रीट करते हैं. उनके साथ एक तरह की फैमिली फीलिंग आती है. वह उन लोगों में से हैं, जिनके पास कोई परेशानी होने पर आप जाकर बात कर सकते हैं.’

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘चुंबक’ सीरीज

बताते चलें कि ‘चुंबक’ एक मल्टी-जेनरेशनल कॉमेडी सीरीज है, जिसकी कहानी आज के शहरी भारतीय मोहल्ले के आसपास घूमती है. शो में एक ऐसा पड़ोस दिखाया गया है, जहां छोटी से छोटी खुशी भी सेलिब्रेशन बन जाती है, लेकिन कोई भी परेशानी ज्यादा देर तक प्राइवेट नहीं रह पाती. रोजमर्रा की जिंदगी के छोटे-बड़े किस्सों के बीच खूब हंसी-मजाक और ड्रामा देखने को मिलता है. ‘चुंबक’ में नीना गुप्ता के साथ सुमित राघवन, संदीपा धर, सुमीत व्यास, देवन भोजानी और मानसी पारेख जैसे सितारे हैं और शो नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 25, 2026, 18:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj