वीरेंद्र सहवाग ने पहले क्यों ठुकरा दिया था शो, बच्चों की चेतावनी के बावजूद कर रहे होस्ट- ‘लड़ाई-झगड़े होते’

Last Updated:September 25, 2026, 22:21 IST
क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ को होस्ट करने के लिए तैयार हैं जो अमेजन प्राइम पर 26 सितंबर से स्ट्रीम होने लगेगा. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने शुरुआत में शो के ऑफर को ठुकरा दिया था. वीरेंद्र सहवाग के बच्चों ने भी शो में झगड़ों और बहसों का हवाला देकर उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी. मगर बाद में पूर्व क्रिकेटर का मन बदल गया, जिसके लिए उन्होंने अमेजन प्राइम और एमएक्स प्लेयर का आभार जताया.
ख़बरें फटाफट
26 सितंबर से स्ट्रीम हो ‘राइज एंड फॉल 2′(फोटो साभार: Instagram@mxbyprimevideo/virendersehwag)
नई दिल्ली: वीरेंद्र सहवाग ने 20 अक्टूबर 2015 को अपने जन्मदिन पर इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. हालांकि, मैदान के बाहर उनका बेबाक-बिंदास अंदाज छाया रहा. वे कमेंट्री के जरिये लोगों से जुड़े रहे. इसलिए, जब खबर आई कि वे ‘राइज एंड फॉल 2’ को होस्ट करेंगे, तो दर्शक रोमांचित हो गए. लोग अब रियलिटी शो में उनका अनूठा अंदाज देखेंगे.
वीरेंद्र सहवाग भी ‘राइज एंड फॉल’ के सीजन 2 को होस्ट करने के लिए तैयार हैं, जिसका प्रीमियर 26 सितंबर को अमेजन पर होगा. शो के प्रीमियर से ठीक एक दिन पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने ‘न्यूज18 शोशा’ से खास बातचीत में अपने इस नए काम के बारे में बात की. वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि उन्होंने शुरू में शो को होस्ट करने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा, ‘जब प्रोमो रिलीज हुआ, तो मेरे बच्चों को पता नहीं था. वे बोले- पापा, आप एक शो होस्ट करेंगे? आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? यह आपके लिए ठीक नहीं है. आपको पता है वहां क्या होता है. लड़ाई-झगड़े और बहस होती है. मैंने कहा कि यह भी एक चुनौती है. यह एक मौका है, तो देखते हैं. होस्ट करके देखते हैं कि क्या होता है. अमेजन और एमएक्स प्लेयर की टीम का आभार, जिन्होंने मुझे इसके लिए मनाया.’
View this post on Instagram



