India’s Best Dancer: रितेश पाल बने विनर, चमचमाती ट्रॉफी संग जीता लाखों का कैश प्राइज, ये कंटेस्टेंट रहीं रनर अप

Last Updated:September 28, 2026, 07:00 IST
India’s Best Dancer Season 5 Winner: बीते रविवार के इंडियाज बेस्ट डांसर के पांचवें सीजन का ग्रैंड फिनाले था. इस शो के आखिरी एपिसोड में जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे थे. रायपुर के रितेश पाल ने सभी कंटेस्टेंट्स को टक्कर देते हुए शो की ट्रॉफी अपने नाम की. उन्होंने अपने कोरियोग्राफर प्रतीक उत्तेकर के साथ चमचमाती ट्रॉफी के साथ लाखों का कैश प्राइज जीता. रितेश पाल इंडियाज बेस्ड डांसर सीजन 5 के विनर बने. (फोटो साभार इंस्टाग्रामsonytvofficial)
नई दिल्ली. कई महीनों की मेहनत और कड़ी टक्कर के बाद इंडियाज बेस्ट डांसर को अपना विनर मिल गया. पांचवें सीजन का बीते रविवार को ग्रैंड फिनाले था जिसमें रायपुर के रितेश पाल ने अपने कोरियोग्राफर संग ट्रॉफी अपने नाम की. शो के फिनाले एपिसोड की थीम इंडिया वाला डांस था जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स अपने कोरियोग्राफर के साथ इंडिया थीम पर डांस कर रहे थे. रितेश पाल के कोरियोग्राफर प्रतीक उत्तेकर रहे और दोनों ने अपनी आखिरी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग ही लगा दी.
रितेश पाल ने कोरियोग्राफर प्रतीक उत्तेकर के साथ शो का फिनाले जीता और वो चमचमाती ट्रॉफी घर ले गए. इसके साथ ही उन्हें लाखों का कैश प्राइज भी मिला. सोनी टीवी के इस रियालिटी शो के फिनाले में सभी कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. ग्रैंड फिनाले में रितेश का मुकाबला दीपाली बोरकर, प्रथमेश माने, अंशिका धारा और गीतांजलि मरवाहा जैसे प्रतिभाशाली फाइनलिस्ट्स से हुआ.
रितेश पाल को मिला लाखों का कैश प्राइज
कड़े मुकाबले के बाद रितेश ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की. उन्हें शो जीतने पर 15 लाख रुपये का कैश प्राइज मिला. इंडियाज बेस्ट डांसर की रनर अप अंशिका धरा रहीं. वहीं सेकेंड रनर अप प्रथमेश माणे रहे. पहली रनर अप अंशिका को 3 लाख रुपये का कैश प्राइज और प्रथमेश को 2 लाख रुपये मिले.
View this post on Instagram



