Rajasthan

झालावाड़ में छात्रा की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर दिलाई खेल भावना की शपथ

Last Updated:September 28, 2026, 15:02 IST

Jhalawar Football Competition: झालावाड़ के राजकीय संकुल स्टेडियम में 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई. हालांकि उद्घाटन कार्यक्रम में अतिथियों के देरी से पहुंचने के कारण खिलाड़ी छात्राओं को तेज धूप में इंतजार करना पड़ा. प्रतियोगिता में 41 जिलों और 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें शामिल हैं.

ख़बरें फटाफट

झालावाड़ में 17-19 वर्ष छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरूZoomझालावाड़ के राजकीय संकुल स्टेडियम में 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

झालावाड़: झालावाड़ मे आज से 70वीं राज्य स्तरीय स्कूली छात्रा फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज हो गया. झालावाड़ के राजकीय  संकुल स्टेडियम में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर 17-19 वर्ष छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया.

लेकिन उद्घाखेलटन समारोह में कार्यक्रम के पहले दिन ही शिक्षा विभाग की लचर कार्यशैली और अव्यवस्था नजर आई. जहां उद्घाटन कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि ही करीब सवा घंटे देरी से कार्यक्रम में पहुंचे. ऐसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई टीमों की खिलाड़ी छात्राएं तेज धूप में आसमान के नीचे खेल मैदान मे बेहाल होती रही. लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इस और कोई ध्यान नहीं दिया. निर्धारित कार्यक्रम के करीब डेढ़ घंटे देरी से आमंत्रित अतिथि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे इसके बाद शुभारंभ कार्यक्रम शुरू हो पाया.

सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी आह्वान कियाबाद मे जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया. उन्होंने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता की औपचारिक घोषणा की और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाकर सभी टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली. इस मौके पर जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ी पूरे उत्साह और ईमानदारी के साथ मैदान में उतरें, जीतने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, लेकिन साथ ही झालावाड़ के लोगों का दिल जीतकर यहां से लौटें. उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिलना पूरे झालावाड़ जिले के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के साथ-साथ झालावाड़ के ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पर्यटन स्थलों को देखने और जिले की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का भी आह्वान किया.

बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेगौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 41 जिलों एवं 2 खेल अकादमियों की 80 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें लगभग 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गपुरा, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है. इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एसडी मीणा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं आयोजन से जुड़े शारीरिक शिक्षक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jhalawar,Rajasthan

First Published :

September 28, 2026, 15:02 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj