Sports

4 बल्लेबाजों के नाम पर है छक्कों से 100 रन बनाने से चूकने का रिकॉर्ड, रोहित के साथ 3 बैट्समैन कौन? 1 बैटर के नाम 102 रन

होमखेलक्रिकेट

4 बल्लेबाज जो छक्कों से 100 रन बनाने से चूके, एक बल्लेबाज बना चुका है 102 रन

Last Updated:September 28, 2026, 17:54 IST

max sixes record in odi innings: एक ही पारी में छक्कों की ऐसी बारिश करना कि पूरा रिकॉर्ड बुक बदल जाए, बेहद खास है. इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन सबसे आगे हैं. मॉर्गन ने 2019 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी तूफानी पारी खेली थी, जिसे आज भी वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी छक्केबाजी वाली पारियों में गिना जाता है. मॉर्गन ने तब सिर्फ छक्कों की मदद से 102 रन बना दिए थे4 बल्लेबाज जो छक्कों से 100 रन बनाने से चूके, एक बल्लेबाज बना चुका है 102 रनZoomवनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्का मारने का रिकॉर्ड इयोन मॉर्गन के नाम पर है जिन्होंने 2019 में 17 छक्के लगाए थे.

नई दिल्ली. तिरुवंतपुरम में विराट कोहली ने जिस अंदाज में कैरेबियन गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए छक्कों की बारिश की उससे एक बार फिर ये चर्चा तेज हो गई कि क्या कोई और ऐसा बल्लेबाज आएगा जो छक्कों से सौ रन बना दे. विराट एक पारी में छक्को से भले ही 100 रन ना बना पाए हो पर उनके फैंस को ये लग गया कि जो बल्लेबाज 9 छक्के लगाकर 54 रन बना सकते है वो एक दिन उस इंग्लिश बल्लेबाज का रिकॉर्ड जरूर तोड़ेगा जो 2019 में बना था.

एक ही पारी में छक्कों की ऐसी बारिश करना कि पूरा रिकॉर्ड बुक बदल जाए, बेहद खास है. इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन सबसे आगे हैं. मॉर्गन ने 2019 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ ऐसी तूफानी पारी खेली थी, जिसे आज भी वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी छक्केबाजी वाली पारियों में गिना जाता है. मॉर्गन ने तब सिर्फ छक्कों की मदद से 102 रन बना दिए थे. मॉर्गन दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जो ये कारनामा कर पाए.

कैसे बनाया मॉर्गन ने छक्के से 102 रन.

मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में साल 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ इयोन मॉर्गन ने सिर्फ 71 गेंदों पर 148 रन ठोक दिए थे. उनकी पारी में 17 छक्के और 4 चौके शामिल थे. यानी बाउंड्री से ही उन्होंने 118 रन बना दिए थे. उनका स्ट्राइक रेट 208.45 रहा. मॉर्गन ने 102 रन छक्को से बनाए एक ऐसा रिकॉर्ड जो आज भी बरकरार है. मॉर्गन की इस पारी ने वनडे की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले यह रिकॉर्ड 16 छक्कों का था.

4 बल्लेबाजों के नाम पर छक्कों से 96 रन बनाने का रिकॉर्ड

मॉर्गन के बाद चार बल्लेबाजों के नाम एक पारी में 16 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. रोहित शर्मा ने 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इसमें उन्होंने 16 छक्के लगाए थे. उस वक्त 16 छक्के वनडे की एक पारी का विश्व रिकॉर्ड था. दिलचस्प बात यह है कि रोहित ने 2025 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कुल छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. वह शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़कर इस सूची में नंबर-1 बने. एबी डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 149 रन की पारी के दौरान 16 छक्के लगाए थे. उसी साल क्रिस गेल ने वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन ठोकते हुए 16 छक्के उड़ाए थे. दोनों की पारियां वनडे इतिहास की सबसे विस्फोटक पारियों में शामिल हैं. अमेरिका के जस्करन मल्होत्रा ने 2021 में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ नाबाद 173 रन बनाते हुए 16 छक्के लगाए और इस खास क्लब में अपनी जगह बनाई.

About the AuthorRajeev MishraAssociate editor

राजीव मिश्रा, खेल पत्रकारिता में एक जाना पहचाना चेहरा है जो अपनी बेबाक विशलेषण के लिए जाने जाते है. वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स …

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 28, 2026, 17:54 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj