Entertainment

जेनिफर विंगेट ने गुपचुप रचाई दूसरी शादी? ‘सीक्रेट मैरिज’ पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों कभी नहीं खोया प्यार से भरोसा

नई दिल्ली. मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट अब सिंगल नहीं हैं. हाल ही में उन्होंने यूके में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इस्माइल के साथ सात फेरे ले लिए हैं. 41 साल की उम्र में यह जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी है. इस खूबसूरत वेडिंग में केवल परिवार और बेहद करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. जेनिफर ने शादी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस को अपनी ड्रीमी वेडिंग की बेहद खूबसूरत झलकियां दिखाई थीं. अब जेनिफर अपनी शादी को सीक्रेट वेडिंग कहे जाने पर खुलकर बात की है.

शादी के कुछ समय बाद जेनिफर ने जुलाई में इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी का एक वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद उनके को-स्टार करण वाही ने भी इस ड्रीमी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें पोस्ट कीं. जेनिफर की शादी की खबर सामने आते ही फैंस हैरान रह गए कि उन्होंने अपनी शादी को मीडिया और लोगों की नजरों से कैसे छिपाकर रखा.

क्या जेनिफर विंगेट ने की सीक्रेट वेडिंग?

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जेनिफर विंगेट ने शादी अपनी को सीक्रेट कहे जाने की खबरों को हंसकर टाल दिया. उन्होंने कहा, ‘क्या यह वाकई एक सीक्रेट था? सब कुछ तो सबके सामने ही था.’ उन्होंने माना कि एक पब्लिक फिगर होने के नाते ऐसा करना आसान नहीं होता. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, ‘अब मेरे पास कोई और रास्ता भी तो नहीं है, हर कोई सब कुछ जानना चाहता है. छिपाने जैसा कुछ नहीं है. बस खुद अच्छे रहो, अच्छे काम करो और सब अच्छा ही होगा.’

जेनिफर विंगेट ने समझा प्यार का मतलब

41 साल की उम्र में यह जेनिफर विंगेट की यह दूसरी शादी है. 30 और 40 की उम्र के उन लोगों के लिए प्रेरणा बनने के सवाल पर वह कहती हैं. ‘जब से मैंने प्यार का मतलब समझा है, तब से मेरा इस पर अटूट विश्वास रहा है. यह भावना हम सबके भीतर मौजूद होती है.’ जेनिफर का मानना है कि किसी भी उम्र में प्यार से मुंह नहीं मोड़ा जा सकता, क्योंकि यह किसी एक रिश्ते तक सीमित नहीं है.

जेनिफर विंगेट ने दिल टूटे लोगों को दी सलाह

उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए प्यार का मतलब सिर्फ जीवनसाथी का प्यार नहीं, बल्कि परिवार और दोस्तों का प्यार भी है. हो सकता है यह थोड़ा फिल्मी लगे, लेकिन सच यही है. उम्र बढ़ने के साथ आपको एहसास होता है कि अपनों का प्यार कितना अहम है. यहां तक कि आपके पेट्स (पालतू जानवर) का प्यार भी पूरी तरह निस्वार्थ होता है.’ दिल टूटने के बाद दोबारा प्यार न मिलने का डर पालने वालों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा, ‘दोस्तों से भी झगड़े होते हैं, अनबन होती है. यही जिंदगी का नाम है, कभी खुशी तो कभी गम. उतार-चढ़ाव के साथ आगे बढ़ते रहना ही तो जिंदगी का असली मजा है.’

‘शक’ सीरीज में नजर आईं जेनिफर विंगेट

वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनिफर विंगेट इन दिनों नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘शक’ में नजर आ रही हैं. 24 सितंबर से स्ट्रीम हुई इस सीरीज में परिणीति चोपड़ा ने अपना वेब डेब्यू किया है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्मित और रेंसिल डिसूजा के निर्देशन में बनी इस सीरीज में ताहिर राज भसीन, सोनी राजदान, सुमित व्यास और हरलीन सेठी भी अहम भूमिकाओं में हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj