Rajasthan

Mirch Ki Kheti : भरतपुर में शुरू हुई मिर्ची की खेती, इस बार किसानों को क्यों पसंद आ रही ईगल किस्म? जानिए खास वजह

होमताजा खबरकृषि

भरतपुर में शुरू हुई मिर्ची की खेती, किसानों को क्यों पसंद आ रही ईगल किस्म?

Last Updated:September 28, 2026, 20:35 IST

Bharatpur Agriculture News : भरतपुर के बयाना क्षेत्र में किसान मिर्ची की खेती कर रहे हैं. ईगल किस्म की मिर्ची की बुवाई हो रही है, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद है. यह किसानों के लिए अच्छी आमदनी का जरिया बन रही है. बाजार में मिर्ची की मांग बनी रहने के कारण किसान इसकी खेती को लेकर उत्साहित हैं.

ख़बरें फटाफट

भरतपुर. भरतपुर जिले के बयाना क्षेत्र में इन दिनों मिर्ची की खेती की बुवाई का काम शुरू हो गया है. क्षेत्र के किसान खेतों को तैयार कर विशेष क्यारियां बना रहे हैं. इनमें मिर्ची के पौधे लगाए जा रहे हैं. मौसम अनुकूल होने के कारण किसानों में मिर्ची की खेती को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार किसानों का रुझान खास तौर पर ईगल किस्म की मिर्ची की ओर बढ़ा है.

किसानों के अनुसार ईगल किस्म की मिर्ची के पौधों की ग्रोथ तेजी से होती है. यही वजह है कि कम समय में पौधे अच्छी तरह विकसित होने लगते हैं. किसानों का मानना है कि इस किस्म में सामान्य देखरेख के साथ बेहतर उत्पादन मिलने की संभावना रहती है. इसके चलते बयाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान ईगल किस्म के पौधे खेतों में लगा रहे हैं.

किसान भाई सबसे पहले कर लें ये काममिर्ची की खेती के लिए किसान सबसे पहले खेत की अच्छी तरह जुताई कर मिट्टी को भुरभुरा बनाते हैं. इसके बाद खेत में क्यारियां तैयार की जाती हैं, ताकि पौधों को पर्याप्त जगह मिल सके और सिंचाई के दौरान पानी आसानी से पहुंच सके पौधों की शुरुआती अवस्था में सिंचाई, निराई-गुड़ाई और आवश्यक पोषक तत्वों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.

अच्छी आमदनी का बन रहा जरिया बयाना क्षेत्र में मिर्ची की खेती किसानों के लिए अच्छी आमदनी का जरिया भी बन रही है. बाजार में मिर्ची की मांग बनी रहने के कारण किसान इसकी खेती को लेकर उत्साहित हैं. हालांकि उत्पादन और मुनाफा मौसम फसल प्रबंधन और बाजार के हिसाब से भी अलग होती है.

किसानों ने खेती को लेकर क्या कहा?किसानों का कहना है कि अगर मौसम अनुकूल रहा और फसल में किसी तरह की बीमारी या कीट का प्रकोप नहीं हुआ तो ईगल किस्म से इस बार बेहतर उत्पादन मिलने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में मिर्ची के पौधों की ग्रोथ बढ़ने के साथ खेतों में हरियाली भी देखने को मिलेगी

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan

First Published :

September 28, 2026, 20:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj