राजस्थान के सैनिक की गुजरात में सड़क हादसे में मौत, दुलचासर गांव में पसरा मातम

Last Updated:September 30, 2026, 23:39 IST
Bikaner News: बीकानेर के दुलचासर गांव के सैनिक मुरलीमनोहर सिंह राजपूत का आणंद-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर बस हादसे में निधन हो गया. गांव में शोक की लहर है. पार्थिव देह कल सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार के लिए पहुंचेगा. एक जवान की सड़क हादसे में हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक है. मुरलीमनोहर सिंह राजपूत के निधन की सूचना के बाद दुलचासर सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लोग परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
सड़क हादसे में सैनिक मुरलीमनोहर सिंह राजपूत का निधन, गांव में शोक
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दुलचासर गांव निवासी एक सैनिक का सड़क हादसे में निधन हो गया. मुरलीमनोहर सिंह राजपूत की मौत सूरत से उदयपुर जा रही एक स्लीपर बस के सड़क हादसे में हुई. हादसा आणंद-वडोदरा एक्सप्रेस वे पर हुआ. सैनिक की मौत की खबर मिलने के बाद दुलचासर गांव में शोक की लहर है.
जानकारी के अनुसार सूरत से उदयपुर जा रही स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई. इसी हादसे में सेरूणा थाना क्षेत्र के दुलचासर गांव निवासी मुरलीमनोहर सिंह राजपूत का निधन हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके गांव और परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी गई.
गांव पहुंचेगी सैनिक की पार्थिव देहमुरलीमनोहर सिंह राजपूत की पार्थिव देह कल दुलचासर गांव पहुंचेगी. पार्थिव देह के गांव पहुंचने का इंतजार परिवार और ग्रामीण कर रहे हैं. सैनिक के निधन की खबर के बाद गांव में शोक का माहौल है. बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं.
सैन्य सामान के साथ होगा अंतिम संस्कारमुरलीमनोहर सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सैन्य सामान के साथ किया जाएगा. सैनिक की पार्थिव देह गांव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. परिवार और ग्रामीणों के लिए यह बेहद दुखद क्षण है. एक जवान की सड़क हादसे में हुई मौत से पूरे क्षेत्र में शोक है. मुरलीमनोहर सिंह राजपूत के निधन की सूचना के बाद दुलचासर सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लोग परिवार के प्रति संवेदना जता रहे हैं. गांव के लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं. सैनिक की पार्थिव देह कल गांव पहुंचने के बाद सैन्य सामान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.
About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer
आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…
Bikaner,Bikaner,Rajasthan
First Published :
September 30, 2026, 23:39 IST



