भारतीय पायलट ने कॉकपिट में दबाया एक बटन और बचा ली 174 जिंदगियां; सारे इजरायली बोल रहे- थैंक यू स्मित मच्छार

होमताजा खबरदेश
कैप्टन स्मित ने दबाया एक बटन और बचा ली 174 जिंदगी… इजरायली कह रहे- थैंक यू
Last Updated:September 30, 2026, 23:58 IST
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की खूब तारीफ हो रही. इजरायली लोग सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और इस बहादुरी के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हैं. चलिये जानते हैं कि स्मित ने किस तरह इस विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचा ली…दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की खूब तारीफ हो रही.
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में सवार सारे 174 यात्री सकुशल इजरायल पहुंच चुके हैं. इस विमान के अंदर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हवा में ही कॉकपिट के अंदर दोनों पायलटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान ओमानी को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया. विमान अचानक से करीब 14000 फीट नीचे आ गया और कुछ ही देर में ऐसा लगा कि यह फ्लाइट क्रैश करने वाली है. इस भयावह स्थिति के बीच भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने हिम्मत दिखाते हुए मोर्चा संभाला और विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया.
कॉकपिट में हमला, खून से लथपथ हुए भारतीय कैप्टन
रिपोर्टों के मुताबिक फ्लाइट में करीब 174 यात्री सवार थे, जिनमें बड़ी संख्या इजरायली नागरिकों की थी. उड़ान के दौरान अचानक कॉकपिट से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं. इसके बाद यात्रियों को पता चला कि दोनों पायलटों के बीच मारपीट हुई है. कुछ यात्रियों ने कॉकपिट के अंदर खून देखा और बताया कि एक पायलट घायल हालत में पड़ा था.
इजरायली मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, ओमानी को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया था. घटना के दौरान विमान तेजी से नीचे आया. फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक विमान ने कुछ ही समय में करीब 14,000 फीट की ऊंचाई खो दी. इसी दौरान विमान से पहले तो इमर्जेंसी और फिर हाईजैकिंग का अलर्ट भेजा गया.
घायल होकर भी कैप्टन ने नहीं छोड़ा कॉकपिट
सबसे अहम बात यह रही कि इस हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन स्मित मच्छार ने विमान को संभालने की कोशिश जारी रखी. इस हमले के वक्त कॉकपिट का दरवाजा बंद था. लेकिन इसी बीच मच्छार ने बटन दबाकर कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया. इसके बाद अंदर के हालात देखकर सारे यात्री दंग रहे. इसी बीच कुछ यात्री कॉकपिट के अंदर घुसे और उस ओमानी को-पायलट को काबू में कर लिया. इसके बाद विमान को सऊदी अरब के तबूक की ओर डायवर्ट किया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई.



