Rajasthan

करंट से बच्चे की मौत के बाद दौसा में हंगामा, जयपुर से शव गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार

Last Updated:October 01, 2026, 20:50 IST

Dausa Latest News: दौसा के ठीकरिया गांव में करंट लगने से बच्चे राहुल योगी की मौत के बाद ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. वे बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं. मौके पर नांगल, सदर और कोतवाली थाना के एसएचओ मौजूद हैं. इसके अलावा क्यूआरटी और बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी मौके पर बुलाया गया है.

ख़बरें फटाफट

करंट से बच्चे की मौत के बाद हंगामा, ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार से किया इनकारZoomकरंट से बच्चे की मौत के बाद हंगामा

दौसा. दौसा से बड़ी खबर सामने आई है. करंट लगने से बच्चे की मौत के बाद गुरुवार को ठीकरिया गांव में हंगामे की स्थिति बन गई. जयपुर में पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव जैसे ही गांव पहुंचा, ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. वे बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं.

मंगलवार को राहुल योगी नामक बच्चे को करंट लग गया था. हादसे के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया था. जयपुर में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई. इसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव को गांव लाया गया. शव को लेकर पहले से ही ग्रामीणों में नाराजगी थी. स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में शव को जयपुर से सीधे ठीकरिया गांव ले जाया गया. पुलिस को आशंका थी कि शव को लेकर ग्रामीण कलेक्ट्रेट की ओर प्रदर्शन कर सकते हैं.

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन का था प्लान
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की योजना बच्चे का शव लेकर दौसा कलेक्ट्रेट पहुंचने और वहां प्रदर्शन करने की थी. ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासन के सामने अपनी बात रखना चाहते थे. हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते शव को जयपुर से सीधे ठीकरिया गांव ले जाया गया.

गांव पहुंचते ही बढ़ा विरोधशव के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई. ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया. उनका कहना है कि बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. इसके साथ ही मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग भी की जा रही है.

मौके पर पुलिस की भारी मौजूदगीस्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. मौके पर नांगल, सदर और कोतवाली थाना के एसएचओ मौजूद हैं. इसके अलावा क्यूआरटी और बड़ी संख्या में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को संभालने की कोशिश कर रहे हैं.

ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बातचीत जारीफिलहाल ठीकरिया गांव में शव रखा हुआ है और ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. ग्रामीण बिजली विभाग के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और आर्थिक मुआवजे की मांग कर रहे हैं. पुलिस और प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है. गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. राहुल योगी की मंगलवार को करंट लगने के बाद तबीयत गंभीर हुई थी, जिसके बाद उसे जयपुर रेफर किया गया था. जयपुर में मौत के बाद पोस्टमार्टम कराया गया और शव को ठीकरिया गांव लाया गया. अब ग्रामीण अंतिम संस्कार से पहले अपनी मांगों पर प्रशासन की कार्रवाई चाहते हैं.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Dausa,Rajasthan

First Published :

October 01, 2026, 20:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj