National

Exclusive: फ्लाईदुबई हमले के हीरो कैप्टन स्मित मच्छार अब कैसे हैं, पत्नी सोनल का पहला इंटरव्यू

फ्लाईदुबई कॉकपिट हमले में जान पर खेलकर यात्रियों को बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार यूएई में रिकवर कर रहे हैं. उनकी पत्नी सोनल मच्छार ने सीएनएन-न्यूज18 को एक खास इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उन्होंने स्मित की सेहत से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी के फोन कॉल तक कई बातें साझा की हैं. सोनल ने बताया कि स्मित की हालत अब स्थिर है और यूएई के मिलिट्री डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं. घटना की खबर मिलने के बाद सोनल का क्या हाल था, इस पर भी उन्होंने अपनी भावनाएं बयां की हैं. पीएम मोदी ने स्मित के माता-पिता भूपेंद्र भाई और गीता बेन से बात की थी. इस कदम की सोनल ने काफी तारीफ की है. देश से मिल रहे सपोर्ट पर भी उन्होंने खुलकर बात की है. आइए सीधे सवाल-जवाब के जरिए जानते हैं सोनल ने क्या कहा.

पीएम मोदी ने स्मित से बात की है, इस पर आपका क्या रिएक्शन है?

सोनल मच्छार- हम बहुत खुश हैं कि पीएम मोदी ने स्मित से बात करने के लिए अपना समय निकाला है. हमें स्मित पर बहुत गर्व है. उन्होंने जो किया है उस पर हमें इमेंस प्राउड है.

कैप्टन स्मित मच्छार अब कैसे रिकवर कर रहे हैं?

सोनल मच्छार- वह अब अच्छा कर रहे हैं. उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है. यूएई में उनकी बहुत अच्छी देखभाल हो रही है.

क्या उन्होंने घटना के बारे में कुछ बताया, क्या वह इस पर बात करने की स्थिति में हैं?

घटना की खबर और अधिकारियों की पहली कॉल मिलने पर आपकी मेंटल स्टेट क्या थी?

सोनल मच्छार- मैं पूरी तरह टूट गई थी. मेरे पास यह समझने की मेंटल कैपेसिटी नहीं थी कि मुझे कैसे रिएक्ट करना चाहिए. लेकिन मेरे दोस्त और परिवार मेरे आसपास थे. उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया कि सब ठीक है. बहुत जल्द मुझे खबर मिलने लगी कि उनकी स्थिति स्थिर है.

अस्पताल में आपने स्मित को देखा तो आपको कैसा महसूस हुआ?

सोनल मच्छार- मैंने कल ही उनसे मुलाकात की है. उस मुलाकात ने मुझे काफी तसल्ली दी कि वह सही हाथों में हैं. यूएई के डॉक्टर्स और मिलिट्री डॉक्टर्स उनकी बहुत अच्छी केयर कर रहे हैं. मैं बस उनके जल्दी घर आने की उम्मीद कर रही हूं. उनकी रिकवरी के लिए मैं वह सब करूंगी जो जरूरी है.

पीएम मोदी ने आपके सास-ससुर भूपेंद्र भाई और गीता बेन से बात की, यह पर्सनल एश्योरेंस आपके लिए क्या मायने रखता है?

सोनल मच्छार- यह हमारे लिए सब कुछ है. दुनिया के किस देश का पीएम एक आम नागरिक के लिए ऐसा करेगा. इसलिए हमें फोन करने के लिए मैं पीएम मोदी की बहुत आभारी हूं. यह हमारे पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ी बात है.

भारत और इजरायल में स्मित को हीरो माना जा रहा है, लोगों के लिए आपका क्या मैसेज है?

सोनल मच्छार- मैं भारतीयों की सभी प्रार्थनाओं के लिए बहुत आभारी हूं. मैं न्यूज फॉलो कर रही हूं और मुझे इतने सारे मैसेज मिल रहे हैं. पूरा देश स्मित की रिकवरी के लिए प्रार्थना कर रहा है. मैं ओवरव्हेल्म हूं. मेरे पास हर किसी को धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं. मैं बहुत आभारी हूं कि उनकी और प्लेन में मौजूद सभी लोगों की जान बच गई.

इजरायल के पीएम नेतन्याहू स्मित से बात करना चाहते हैं, क्या आप जल्द ही उनसे बात कर पाएंगी?

सोनल मच्छार- मैं मिस्टर नेतन्याहू से बात नहीं कर पाऊंगी. मुझे लगता है कि स्मित ही सही इंसान हैं. उन्हें ही मिस्टर नेतन्याहू को जवाब देना चाहिए. एक बार सही मेंटल फ्रेम में आने के बाद वह निश्चित रूप से उनसे बात करेंगे.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj