Jantar Mantar protest LIVE: SIR पर आज CJP का जंतर मंतर 2.0 प्रदर्शन, कई मेट्रो स्टेशन बंद

Last Updated:October 02, 2026, 09:45 IST
Jantar Mantar protest LIVE: गांधी जयंती पर दिल्ली का जंतर मंतर आज फिर प्रदर्शन का केंद्र बन सकता है. SIR और वोटर लिस्ट को लेकर CJP, AISA, SFI और DYFI ने प्रदर्शन का ऐलान किया है. संगठनों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है और जंतर मंतर के आसपास बैरिकेड लगाए हैं. पुलिस के मुताबिक धारा 163 लागू है और नारेबाजी, धरना व सार्वजनिक भाषण की अनुमति नहीं है. इसके बावजूद आयोजकों ने प्रदर्शन की तैयारी जारी रखने की बात कही है. मुंबई में भी 2 अक्टूबर को जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया गया है. इधर दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशन को बंद कर दिया गया है.SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आज जंतर मंतर पर प्रदर्शन. (फोटो PTI)
Jantar Mantar protest LIVE: दिल्ली में गांधी जयंती के दिन जंतर मंतर पर सियासी और छात्र संगठनों की हलचल बढ़ गई है. SIR यानी वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर आज प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. CJP, AISA, SFI और DYFI से जुड़े छात्र संगठनों ने चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन बुलाया है. दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की अनुमति अब तक नहीं दी है. जंतर मंतर की तरफ जाने वाली सड़कों पर बैरिकेड भी लगाए गए हैं. पुलिस ने क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू होने की बात कही है. इसके तहत नारेबाजी, धरना और सार्वजनिक भाषण की अनुमति नहीं होने की बात पुलिस ने कही है. इसके बावजूद संगठनों ने प्रदर्शन की तैयारी जारी रखने का दावा किया है. आयोजकों से जुड़े एक सदस्य के मुताबिक करीब 1500 लोगों के जुटने की उम्मीद है. इस प्रदर्शन का सीधा फोकस SIR और चुनावी मतदाता सूचियों को लेकर उठ रहे सवालों पर है. इसी मुद्दे पर पिछले कुछ समय से विपक्षी दलों और विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से भी सवाल उठाए जाते रहे हैं. आम आदमी पार्टी की नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी लोगों से सुबह 10 बजे जंतर मंतर पहुंचने की अपील की है.
उधर इस विरोध की गूंज दिल्ली से बाहर भी सुनाई दे रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने मुंबई के शिवाजी पार्क में 2 अक्टूबर को शाम 4 बजे जेल भरो आंदोलन का ऐलान किया है. दिपके के मुताबिक मुंबई पुलिस ने पहले उनके प्रस्तावित प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद उन्होंने जेल भरो आंदोलन की घोषणा की. मुंबई पुलिस ने सफाई दी है कि 2013 के बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के कारण वह शिवाजी पार्क में सभा की अनुमति देने के लिए अधिकृत नहीं है. पुलिस ने यह भी कहा है कि यह इलाका साइलेंस जोन है. दिल्ली में आतिशी ने मताधिकार को लेकर लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. AAP सांसद संजय सिंह ने भी SIR के नाम पर 1.37 करोड़ नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने का आरोप लगाया है. वहीं चुनाव आयोग ने SIR को लेकर उठ रहे सवालों पर कहा है कि तीन सदस्यीय आयोग ने सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए हैं. विवाद उस रिपोर्ट के बाद भी बढ़ा जिसमें दावा किया गया था कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीने में कम से कम 14 मौकों पर कुछ फैसलों और आदेशों पर आपत्ति दर्ज की थी. रिपोर्ट के अनुसार इन अधिकारियों ने कुछ फैसले बिना उनकी जानकारी के जारी होने की बात कही थी. चुनाव आयोग ने इस दावे के विपरीत सभी फैसलों को सर्वसम्मति से लिए जाने की बात कही है. ऐसे में आज जंतर मंतर पर होने वाला प्रदर्शन SIR और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर चल रही बहस के बीच अहम घटनाक्रम बन गया है.
लाइव अपडेट्स
Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को 11 स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और बाहर निकलने पर रोक लगा दी है. DMRC के मुताबिक, अगले आदेश तक जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, INA, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी. हालांकि राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.
Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन की सूचना के चलते दिल्ली मेट्रो के 11 स्टेशनों को सुरक्षा कारणों से तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. इन स्टेशनों पर यात्रियों को न तो प्रवेश की अनुमति होगी और न ही बाहर निकलने की सुविधा मिलेगी. DMRC के निर्देश के मुताबिक फिलहाल इन स्टेशनों को शाम 4 बजे तक बंद रखा गया है. इसके बाद स्थिति के अनुसार आगे का अपडेट जारी किया जाएगा. हालांकि इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी. यात्रियों को इसकी जानकारी देने के लिए मेट्रो ट्रेनों के अंदर लगातार घोषणाएं भी की जा रही हैं.
Jantar Mantar Protest LIVE: चुनाव आयोग ने SIR पूरा कर चुके 20 राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर विशेष अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए हैं. 26 सितंबर के EC के फैसले के तहत राज्यों को निर्देश दिया गया है कि बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने क्षेत्रों में दोबारा जाकर मतदाता सूची की जांच करें और छूटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ें. इस दौरान यह भी देखा जाएगा कि वोटर लिस्ट से हटाए गए किसी मतदाता का नाम गलती या किसी विसंगति के कारण तो नहीं हट गया. CEOs जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश देंगे और जिला निर्वाचन अधिकारी BLO को इसकी जिम्मेदारी सौंपेंगे.
Jantar Mantar Protest LIVE: यह अभियान मुख्य रूप से उन मतदाताओं पर केंद्रित होगा जिन्हें मृत, स्थानांतरित या अनुपस्थित के तौर पर चिन्हित किया गया है. BLO यह जांच करेंगे कि इन श्रेणियों में किसी मतदाता का नाम गलती से तो नहीं हटाया गया. सूत्रों के मुताबिक, ट्रिब्यूनल के सामने लंबित संदिग्ध मतदाताओं के मामलों को इस अभियान का मुख्य फोकस नहीं बनाया गया है. यह कवायद SIR के दौरान करीब 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने को लेकर उठ रही चिंताओं के बीच शुरू की जा रही है.
About the Authorसुमित कुमारSenior Sub Editor
सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें
First Published :
October 02, 2026, 09:26 IST
1kg धान उपजाने में कितना खपत होता है पानी? एक्सपर्ट का जवाब सुन आप होंगे हैरान
एक किलो धान उगाने में 3000-5000 लीटर पानी लगता है. जहानाबाद के जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार में धान की खेती से पानी की भारी खपत होती है. घटते जलस्तर के कारण अब आधुनिक सिंचाई तकनीकों और मशीनों का उपयोग महत्वपूर्ण हो गया है.
और भी पढ़ें



