जयपुर 100 करोड़ की ठगी मामले में गुड़गांव से 2 ठग अरेस्ट, प्रॉपर्टी-USDT निवेश के नाम पर लगाते थे चूना

Last Updated:October 02, 2026, 16:04 IST
100 Crore Jaipur Scam: जयपुर की सोडाला थाना पुलिस ने 100 करोड़ रुपये की ठगी के सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शातिर ठगों ने प्रॉपर्टी और डिजिटल करेंसी में निवेश के नाम पर लोगों को भारी-भरकम रिटर्न का झांसा देकर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहित कालोया को गुड़गांव से दबोचा. उसकी निशानदेही पर उसके साथी घनश्याम कान्देल को जयपुर ग्रामीण से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने ठगी के पैसों से करवाई गई 1 करोड़ रुपये की बैंक एफडी फ्रीज करवा दी है. वहीं 1.25 करोड़ रुपये कीमत की लग्जरी मर्सडीज कार और ट्रायम्फ बाइक को जब्त किया है.
जयपुर. राजधानी जयपुर में 100 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपी प्रॉपर्टी और USDT निवेश के नाम पर लोगों को बड़े रिटर्न का झांसा देते थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ रुपये की बैंक एफडी फ्रीज कराई है, जबकि करीब 1.25 करोड़ रुपये की मर्सडीज कार और TRIUMPH बाइक जब्त की गई है.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित कालोया और घनश्याम कान्देल के रूप में हुई है. मुख्य आरोपी मोहित कालोया को पुलिस ने गुड़गांव से गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर घनश्याम को जयपुर ग्रामीण इलाके से पकड़ा गया.
Easy Way Homes के नाम पर निवेश का झांसा
आरोपी Easy Way Homes के जरिए प्रॉपर्टी और निवेश के नाम पर लोगों को बड़े रिटर्न का लालच देते थे. इसके अलावा क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करवाने के लिए फर्जी वेबसाइट भी बनाई गई थीं.
पुलिस जांच में Flinty-io और Flinty-live नाम की फर्जी डिजिटल कॉइन वेबसाइट्स सामने आई हैं. इन वेबसाइट्स के जरिए लोगों को क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर रकम लगाने के लिए बरगलाया जाता था.
करोड़ों की ठगी, चार थानों में FIR
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ जयपुर के चार थानों में करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी से जुड़ी FIR दर्ज हैं. सोडाला थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
कंप्यूटर-लैपटॉप और मोबाइल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. इन इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की जा रही है. इससे ठगी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और ठगी की रकम, निवेशकों और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है.
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
October 02, 2026, 16:04 IST



