पाकिस्तान की 5वीं पीढ़ी के जेट्स पर भारत की नजर, IAF चीफ ने बताया कैसे होगा मुकाबला; AMCA पर दिया अपडेट

होमताजा खबरदेश
PAK की 5वीं पीढ़ी के जेट्स पर भारत की नजर, IAF चीफ ने बताया कैसे होगा मुकाबला
Last Updated:October 03, 2026, 14:07 IST
IAF चीफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान हासिल करने की खबरें चिंता की बात जरूर हैं, खासकर अगर उनके पायलटों की ट्रेनिंग भी शुरू हो गई है. हालांकि, उन्होंने कहा कि भारत के पास इससे निपटने की क्षमताएं हैं और सिर्फ एक विमान या प्लेटफॉर्म से ज्यादा जरूरी है कि उसे पूरे सैन्य सिस्टम के साथ कितनी अच्छी तरह इंटीग्रेट किया गया है.एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि पाक को 5th Gen फाइटर मिलना चिंता की बात है.
नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान द्वारा पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान हासिल करने और उसके पायलटों की ट्रेनिंग शुरू होने की खबरों पर बड़ा रणनीतिक बयान दिया है. उन्होंने माना कि सीमा पार आधुनिक तकनीक का पहुंचना निश्चित रूप से चिंता का विषय है, लेकिन उन्होंने देश को आश्वस्त किया कि भारत के पास इस खतरे को नाकाम करने की पूरी मारक क्षमता और पुख्ता रणनीति मौजूद है. एयर चीफ ने रेखांकित किया कि आधुनिक युद्ध केवल किसी एक एडवांस एयरक्राफ्ट या प्लेटफॉर्म से नहीं, बल्कि इस बात से तय होता है कि वह समूचे सैन्य और डिफेंस सिस्टम के साथ कितनी गहराई से इंटीग्रेटेड है.
About the Authorराकेश रंजन कुमार
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 03, 2026, 14:07 IST



