सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को लेकर आया बड़ा अपडेट, CBFC से हरी झंडी मिलते ही होगा ये ऐलान, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

Last Updated:October 04, 2026, 23:05 IST
सलमान खान के फैंस को उनकी अगली फिल्म ‘मातृभूमि’ का बेसब्री से इंतजार है. अब काफी समय बाद उनकी इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.सलमान की इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. अब खबर सामने आई है कि ‘मातृभूमि’ को इसी हफ्ते CBFC के सामने स्क्रीनिंग के लिए भेजा जा सकता है. इसके बाद सर्टिफिकेट मिलते ही मेकर्स दिवाली या क्रिसमस के मौके पर फिल्म रिलीज करने पर भी विचार कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
सलमान के फैंस के लिए गुड न्यूज
नई दिल्ली. सलमान खान की हर फिल्म आने से पहले ही चर्चा में छा जाती है. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ भी काफी समय से चर्चा में है. फिल्म की रिलीज का तो फैंस काफी वक्त से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि इसी हफ्ते केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से सर्टिफिकेट मिलने के बाद मेकर्स इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर ऐलान कर सकते हैं.
सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’का जब से ऐलान हुआ है, तब से ही फैंस की नजर इस पर आने वाली हर अपडेट पर टिकी हुई है. अब जब से खबर सामने आई है कि मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर सकते हैं, तब से फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है.
सेंसर बोर्ड से किसी बड़ी परेशानी की उम्मीद
कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को इस हफ्ते CBFC के सामने स्क्रीनिंग के लिए भेजा जाएगा. एक सूत्र ने बताया कि फिल्म में फिलहाल कोई और बदलाव नहीं किया गया है. सलमान खान की फिल्में आमतौर पर फैमिली एंटरटेनर होती हैं, इसलिए सेंसर बोर्ड की और से किसी बड़ी आपत्ति की उम्मीद नहीं लग रही है. वहीं ‘फिल्म को इस हफ्ते CBFC की तरफ से देखा जा रहा है. फिलहाल किसी बदलाव की भी बात सामने नहीं आई है.उनकी फिल्मों में ऐसे सीन भी नहीं होते कि आप परिवार के साथ बैठकर न देख सके तो इसलिए सेंसर बोर्ड से किसी बड़ी परेशानी की उम्मीद नहीं है.
सरकार से मिल चुकी NOC
फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड से किसी तरह से किसी बड़ी परेशानी की उम्मीद नहीं है. हाल ही में खबर आई थी कि ‘मातृभूमि’ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से No Objection Certificate (NOC) भी मिल गया है. सलमान की इस फिल्म में भारत और चीन के रिश्तों को बहुत ही पॉजिटिव तरीके से दिखाने के लिए बदलाव किए जाने की भी बात सामने आई थी. NOC मिलने के बाद अब फिल्म के CBFC सर्टिफिकेशन का रास्ता भी साफ होता नजर आ रहा है. अगर इसी महीने CBFC सर्टिफिकेट मिलता है, तो फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों तक पहुंच सकती है. वैसे हो तो ये भी सकता है कि सलमान खान की ये फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ से टकरा जाए. लेकिन अभी कोई तय रिलीज डेट सामने नहीं आई हैं.
बता दें कि सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी. लेकिन किसी वजह से फिल्म की रिलीज टाल दी गई. इसके बाद मेकर्स ने स्वतंत्रता दिवस के आसपास फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग की थी. लेकिन उस वक्त भी फिल्म सिनेमाघरों तक पहुंचने में नाकाम रही थी. अब लोगों की नजर फिल्म की रिलीज डेट पर टिकी हैं. फिल्म ‘मातृभूमि’ का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है. फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया समेत कई दूसरे कलाकार भी नजर आने वाले हैं. सलमान खान की ‘मातृभूमि’ को इस हफ्ते मिल सकता है CBFC सर्टिफिकेट, दिवाली या क्रिसमस पर रिलीज की तैयारी
About the AuthorMunish KumarSenior sub editor
न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 04, 2026, 23:05 IST



