जयपुर की बेटी ने रचा इतिहास, निहारिका राठौड़ बनीं ‘द मिस ग्लोब इंडिया’, अब थाइलैंड में देश का नाम करेंगी रोशन

Last Updated:October 05, 2026, 10:56 IST
Niharika Rathore Miss Globe India: निहारिका राठौड़ ने ‘द मिस ग्लोब इंडिया’ का ताज पहनकर उन्होंने जयपुर और राजस्थान का नाम रौशन किया हैं. अब जयपुर की निहारिका राठौड़ अब 24 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2026 तक थाईलैंड के फुकेत में आयोजित होनी वाली अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी कॉम्पीटिशन ‘द मिस ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
जयपुर की बेटियां फेशन जगत में लगातार जयपुर का नाम रोशन कर रही हैं हालांकि में जयपुर की निहारिका राठौड़ ने ‘द मिस ग्लोब इंडिया’ का टाइटल जीता है. मिस राजस्थान कॉम्पीटिशन से शुरू हुआ निहारिका का सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा हैं ‘द मिस ग्लोब इंडिया’ का ताज पहनकर उन्होंने जयपुर और राजस्थान का नाम रौशन किया हैं. हालही राष्ट्रीय पेजेंट ‘मिस फ्यूजन इंडिया’ द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है क्योंकि पूर्व विजेता अदिति भटनागर के हटने के बाद फर्स्ट रनर-अप रहीं प्रतिभागी को यह ताज मिलता है.
‘द मिस ग्लोब इंडिया’ की विजेता बनने के बाद जयपुर की निहारिका राठौड़ अब 24 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2026 तक थाईलैंड के फुकेत में आयोजित होनी वाली अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी कॉम्पीटिशन ‘द मिस ग्लोब’ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. ‘द मिस ग्लोब इंडिया’ के आयोजकों का मानना हैं कि निहारिका राजस्थान से पहली प्रतिभागी बन गई हैं, ‘द मिस ग्लोब’ कॉम्पीटिशन में पहुंचने वाली पहली प्रतिभागी हैं. जो अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने से राजस्थान के फैशन जगत से जुड़ी बेटियों को प्रोत्साहन मिलेगा.
थाईलैंड में आयोजित होने वाली इंटरनेशनल कॉम्पीटिशन: ‘द मिस ग्लोब’ प्रतियोगिता के लिए निहारिका स्टेज प्रेजेंस, कम्यूनिकेशन और पर्सनैलिटी पर काम कर रही हैं. क्योंकि ‘द मिस ग्लोब’ में दुनिया के अलग-अलग देशों से पहुंचने वाली प्रतिभागियों के साथ उनका मुकाबला होगा. इसलिए जयपुर में उनके लिए कॉस्ट्यूम, गाउन राउंड और अन्य फैशन डिजाइनर्स परिधान तैयार कर रहे हैं. ‘द मिस ग्लोब’ प्रतियोगिता में भारत की डिंपल चेतन पटेल ने 2016 में विनर बनी थी. अब लोगों की निगाहें जयपुर की बेटी निहारिका पर टिकी हैं.
Add as Preferred Source on Google
‘द मिस ग्लोब’ प्रतियोगिता के भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही जयपुर की निहारिका राठौड़ का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा हैं. इससे पहले वह ‘मिस राजस्थान’ प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हैं, लेकिन पैर में चोट लगने के कारण वह विजेता नहीं बन पाई थी. इसके बावजूद उन्होंने इसे अपनी राह की रुकावट नहीं बनने दिया और लगातार प्रयास जारी रखें. मिस राजस्थान के बाद निहारिका ने ‘मिस फ्यूजन इंडिया’ के मंच से अपने सफर को आगे बढ़ाया और अब वह राज्य से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच गई हैं.’द मिस ग्लोब इंडिया’ का ताज पहनने वाली और 22 वर्ष की उम्र में ‘द मिस ग्लोब’ प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जयपुर की निहारिका राठौड़ फिलहाल जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से एलएलबी फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही हैं और पढ़ाई के साथ उन्होंने फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिताओं के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है.
जयपुर की निहारिका LLB की स्टूडेंट के अलावा 2 सालों तक UPSC की तैयारी भी कर चुकी हैं. जब वह मिस राजस्थान फाइनलिस्ट तक पहुंची थी इसके बाद उन्होंने अपना करियर फेशन जगत की तरह किया और आज वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. निहारिका के पिता अजीत सिंह राठौड़ प्रॉपर्टी व्यवसाय हैं उनकी माता मीनाक्षी राठौड़ एक गृहिणी हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
October 05, 2026, 10:56 IST



