Entertainment

अमिताभ बच्चन को नहीं आती नींद, सताते हैं अजीबोगरीब ख्याल, रात को 10:53 बजे पोस्ट कर बयां की परेशानी

Last Updated:October 05, 2026, 11:07 IST

अमिताभ बच्चन ‘कौन बनेगा करोड़पति’ होस्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो अपने ब्लॉग्स और पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं. सुपरस्टार बिग बी ने बताया कि रात को उन्हें नींद नहीं आती और उन्हें अजीबोगरीब ख्याल परेशान करते हैं. वो सोने की कोशिश करते हैं लेकिन उन्हें नींद आती ही नहीं.
अमिताभ बच्चन को रातभर नहीं आ रही नींद, सताते हैं अजीबोगरीब ख्यालZoomअमिताभ बच्चन को रात को सताते हैं ख्याल. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली.  अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वो कभी एक्स, कभी ब्लॉग और कभी इंस्टा, फेसबुक के जरिए अपनी राय व्यक्त करते रहते हैं. बिग बी ने रविवार रात को फैंस के साथ अपनी परेशानी साझा की. रविवार रात को 10:53 बजे अमिताभ बच्चन ने नींद और देर रात मन में आने वाले विचारों के बारे में बात की है. बिग बी ने बताया कि वह अच्छी नींद के महत्व को समझते हैं, लेकिन बिजी लाइफस्टाइल के बीच इसके लिए समय निकालना उनके लिए आसान नहीं होता. उन्होंने जल्दी सोने और अगले दिन काम के लिए जल्दी उठने की कोशिश का भी जिक्र किया.

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि रात की नींद शरीर को आराम देने और उसे दोबारा तरोताजा करने का सबसे अच्छा तरीका मानी जाती है. हालांकि, वह खुद कई बार अपनी व्यस्तता के चलते पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते. उन्होंने बताया कि इस रात वह जल्दी सोने और सुबह काम के लिए समय पर उठने की कोशिश कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन ने बयां किया दर्द

बिग बी के मुताबिक, ‘देर रात का ये वक्त अपने साथ एक अलग तरह का एहसास लेकर आता है. इस दौरान मन में कई विचार और नए आइडिया आते हैं. साथ ही, उन लक्ष्यों को हासिल करने का उत्साह भी महसूस होता है, जिन्हें कभी जिंदगी में पाने की ख्वाहिश रखी थी. उन्होंने इस ऊर्जा को मंजिल तक पहुंचने के लिए प्रेरित करने वाला बताया. आखिर में उन्होंने यह भी कहा कि अब उन्हें बिस्तर की तरफ बढ़ना चाहिए’.

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट. (फोटो साभार अमिताभ बच्चन tumblr)

‘कौन बनेगा करोड़पति’ में नजर आ रहे हैं बिग बी

काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं. यह लोकप्रिय ब्रिटिश शो ‘हू वॉन्ट्स टू बी अ मिलियनेयर?’ का भारतीय वर्जन है. इसमें कंटेस्टेंट से कई विकल्पों वाले सवाल पूछे जाते हैं और सही जवाब देकर वे इनामी राशि जीत सकते हैं. शो में मिलने वाली लाइफलाइन मुश्किल सवालों का जवाब देने में उनकी मदद करती हैं.

फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ में नजर आए थे. वह फिलहाल नाग अश्विन की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से भी जुड़े हुए हैं. इस साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

About the AuthorPranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

October 05, 2026, 11:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj