Rajasthan

Dausa News: दौसा में दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश, काली गाड़ी में जबरन डालने का प्रयास, पत्थर फेंककर बची छात्रा

Last Updated:October 05, 2026, 21:41 IST

Dausa School Girl Kidnapping : दौसा के रामगढ़ पचवारा में स्कूल से घर लौट रही छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई. काले रंग की गाड़ी में आए लोगों ने उसे जबरन खींचने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए पत्थर फेंके और शोर मचा दी. छात्रा के इस तरह विरोध करने से आरोपी घबरा गए. छात्रा लगातार चिल्लाती भी रही. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों का ध्यान घटना की तरफ गया. दिनदहाड़े छात्रा को गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है.

ख़बरें फटाफट

दिनदहाड़े छात्रा के अपहरण की कोशिश, काली गाड़ी में जबरन डालने का प्रयासZoomस्कूल से घर लौटते वक्त छात्रा को घेरने की कोशिश, काली गाड़ी में डालने का प्रयास,

दौसा. रामगढ़ पचवारा कस्बे से बड़ी खबर सामने आई है. यहां दिनदहाड़े एक स्कूली छात्रा के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है. छात्रा एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर वापस अपने घर लौट रही थी, तभी काले रंग की गाड़ी में आए लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि छात्रा को जबरन गाड़ी में पटकने की कोशिश की गई. अचानक हुई इस घटना से छात्रा घबरा गई, लेकिन उसने हिम्मत नहीं छोड़ी. अपनी जान बचाने के लिए छात्रा ने अपहरणकर्ताओं पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए.

मिली जानकारी के अनुसार छात्रा स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही थी. इसी दौरान काले रंग की एक गाड़ी उसके पास आकर रुकी. गाड़ी में सवार लोगों ने छात्रा को पकड़कर गाड़ी में डालने का प्रयास किया. छात्रा ने इसका विरोध किया और खुद को बचाने की कोशिश की. कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई.

छात्रा ने पत्थर फेंककर किया विरोधअपहरणकर्ताओं से बचने के लिए छात्रा ने हिम्मत दिखाई. उसने आसपास पड़े पत्थर उठाकर गाड़ी में सवार लोगों की तरफ फेंकने शुरू कर दिए. छात्रा के इस तरह विरोध करने से आरोपी घबरा गए. छात्रा लगातार चिल्लाती भी रही. उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों का ध्यान घटना की तरफ गया. छात्रा के शोर मचाने और पत्थर फेंकने के बाद गाड़ी सवार लोग वहां से भाग निकले. इस तरह छात्रा खुद के प्रयास से अपहरण की कोशिश से बच गई. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच इस मामले की चर्चा शुरू हो गई. दिनदहाड़े छात्रा को गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश की बात सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है.

निजी स्कूल से घर लौट रही थी छात्रा
बताया गया है कि छात्रा रामगढ़ पचवारा कस्बे के एक निजी स्कूल में पढ़ती है. वह स्कूल से पढ़ाई करके अपने घर की तरफ लौट रही थी. इसी दौरान काले रंग की गाड़ी उसके पास पहुंची और उसमें सवार लोगों ने उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया. छात्रा ने किसी तरह उनका विरोध किया और पत्थर फेंककर खुद को बचाया.

अब पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचने की चुनौतीघटना की जानकारी सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्रा को गाड़ी में डालकर ले जाने की कोशिश करने वाले लोग कौन थे और उनका मकसद क्या था. फिलहाल सामने आए विवरण में आरोपियों की पहचान और गाड़ी के नंबर की जानकारी नहीं है. घटना रामगढ़ पचवारा कस्बे की बताई गई है. पुलिस के सामने अब काले रंग की गाड़ी और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटाना अहम होगा. इस घटना में छात्रा की हिम्मत ने उसे बड़ी परेशानी से बचा लिया. अगर वह समय रहते विरोध नहीं करती और शोर नहीं मचाती, तो मामला और गंभीर हो सकता था. फिलहाल दिनदहाड़े हुई इस घटना ने स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

About the Authorआनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 05, 2026, 21:41 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj