IND U19 vs AUS U19: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तन्मय बलौदा ने लगाया विकेटों का सिक्सर, कंगारुओं को 174 रनों पर किया ढेर

होमखेलक्रिकेट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तन्मय ने लगाया विकेटों का सिक्सर, मेहमान 174 रन पर ढेर
Last Updated:October 05, 2026, 23:39 IST
India U19 vs Australia U19: दूसरे यूथ टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तन्मय बलोदा ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से सनसनी मचा दी. तन्मय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम के लिए इस पारी में कुल 6 विकेट अपने नाम किए. उनकी इस बेहतरीन गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में महज 174 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. भारतीय क्रिकेट टीम का हेलमेट (फोटो-ICC)
नई दिल्ली: बाएं हाथ के स्पिनर तन्मय बलोदा के छह विकेट के बूते भारतीय अंडर-19 टीम ने दूसरे यूथ टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 174 रन पर समेट दिया. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने भी अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए, जिससे मुकाबला बराबरी पर बना हुआ है. बलोदा ने 25 ओवर में 11 मेडन डालते हुए 32 रन देकर छह विकेट लिए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने साझेदारियां बनाने के लिए संघर्ष करती रही.
भारत ने शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया को झटके दिए. प्रियांशु सिंह ने दूसरे ओवर में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू लॉफ को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा, जबकि मोहित उलवा ने हेडन बारबुलोविक को आठ रन पर आउट किया. इसके बाद बलोदा ने एली ब्रेन को पगबाधा किया और नील पटेल को स्टंप आउट कराया. पटेल ने 31 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज चार्ली हेंडरसन और जैकब पीट्ज ने सातवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की. हेंडरसन ने सर्वाधिक 37 रन बनाए जबकि पीट्ज ने 26 रन का योगदान दिया. बलोदा ने पीट्ज को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ दिया.
पूरी पारी में भारतीय युवा गेंदबाजों का रहा दबदबा
इसके बाद अयान अकरम ने हेंडरसन को आउट किया, जबकि बलोदा ने निचले क्रम को समेटते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया. उन्होंने पैट्रिक सुलिवन को भी आउट किया, जिन्होंने 20 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया को सस्ते में समेटने के बाद भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही. पहले यूथटेस्ट में 240 रन की शानदार पारी खेलने वाले लक्ष्य राजेश रायचंदानी इस बार केवल एक रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया.
सागर वीरक ने 16 रन की पारी में तीन चौके लगाए, लेकिन लेग स्पिनर स्पेंसर ग्रीन ने उन्हें पगबाधा कर भारत को दूसरा झटका दिया. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दो विकेट पर 38 रन बना लिए थे. कुशाग्र ओझा 13 और कप्तान यशवर्धन चौहान सात रन बनाकर नाबाद थे. भारत अभी ऑस्ट्रेलिया से 136 रन पीछे है. भारत ने पहला यूथटेस्ट पारी और 148 रन के बड़े अंतर से जीता था.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 05, 2026, 23:39 IST



