aaj ka panchang 5 October 2026 | pitru paksha indira Ekadashi vrat 2026 today muhurat sarvartha siddhi yog | आज का पंचांग, 5 अक्टूबर 2026 पितृपक्ष इंद

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 6 October 2026: आज पितृपक्ष की इंदिरा एकादशी के साथ मंगलवार का व्रत किया जाएगा. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि, अश्लेशा नक्षत्र, बव करण, सिद्ध योग, उत्तर का दिशाशूल है. आज इंदिरा एकादशी व्रत के साथ मंगलवार का हनुमान व्रत होने से धार्मिक दृष्टि से दिन का महत्व और बढ़ गया है. पंचांग के अनुसार इंदिरा एकादशी की तिथि 6 अक्टूबर को देर रात 2:07 बजे से शुरू होकर 7 अक्टूबर को रात 12:34 बजे तक रहेगी. उदिया तिथि को मानते हुए इंदिरा एकादशी का व्रत आज किया जाएगा. मान्यता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत रखकर पितरों के नाम का श्राद्ध, दान व तर्पण आदि कार्य करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और उन्हें पिशाच योनि तथा यमयातना से मुक्ति मिलने का मार्ग प्रशस्त होता है. यही वजह है कि पितृपक्ष में आने वाली इस एकादशी को पितरों के उद्धार के लिए विशेष फलदायी माना गया है. आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:51 से दोपहर 12:38 बजे तक रहेगा. रात 8:44 से 10:16 बजे तक अमृतकाल रहेगा. राहुकाल दोपहर 3:10 बजे से शाम 4:38 बजे तक रहेगा. गुलिक काल दोपहर 12:15 से 1:42 बजे तक रहेगा.
ज्योतिषीय मान्यताओं में मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगल ग्रह से संबंधित माना जाता है. मंगलवार को सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान हनुमान के सामने व्रत का संकल्प लें. हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल, गुड़ और चने अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना शुभ माना जाता है. पूजा के दौरान भगवान राम के नाम का जाप भी करें. शाम के समय हनुमान मंदिर में दीप जलाकर आरती करें. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार मंगलवार को हनुमान जी की उपासना करने से मंगल ग्रह से जुड़े शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं. जिन लोगों की कुंडली में मंगल कमजोर माना जाता है, वे इस दिन हनुमान जी की पूजा, लाल वस्तुओं का दान और जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं. मान्यता है कि इससे मंगल दोष दूर होता है. इस तरह इंदिरा एकादशी और मंगलवार हनुमान व्रत का संयोग भगवान विष्णु, पितरों और हनुमान जी की आराधना के लिए विशेष दिन बन गया है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 6 अक्टूबर 2026आज की तिथि- एकादशी – 12:34 ए एम, 7 अक्टूबर तकआज का नक्षत्र- अश्लेशा – 10:17 पी एम तक, मघा नक्षत्रआज का करण- बव – 01:19 पी एम तक, बालव – 12:34 ए एम, 7 अक्टूबर तकआज का योग- सिद्ध – 07:20 ए एम तक, साध्य – 05:00 ए एम, 7 अक्टूबर तकआज का पक्ष- कृष्ण पक्षआज का दिन- मंगलवारचंद्र राशि- कर्क उपरांत सिंह राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 06:17 ए एमसूर्यास्त- 06:02 पी एमचन्द्रोदय- 02:53 ए एम, 7 अक्टूबरचन्द्रास्त- 03:23 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 6 अक्टूबर 2026ब्रह्म मुहूर्त: 04:39 ए एम से 05:28 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:33 पी एमविजय मुहूर्त: 02:07 पी एम से 02:54 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 06:02 पी एम से 06:27 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:46 पी एम से 12:35 ए एम, 7 अक्टूबरअमृत काल: 08:44 पी एम से 10:17 पी एमसर्वार्थ सिद्धि योग: 06:17 ए एम से 10:17 पी एम
शिववास: कैलाश पर – 12:34 ए एम, 7 अक्टूबर तक, नंदी पर
आज के अशुभ मुहूर्त 6 अक्टूबर 2026राहुकाल: 03:06 पी एम से 04:34 पी एमयमगण्ड: 09:14 ए एम से 10:42 ए एमगुलिक काल: 12:10 पी एम से 01:38 पी एमदुर्मुहूर्त: 08:38 ए एम से 09:25 ए एमवर्ज्य: 11:29 ए एम से 01:02 पी एमगण्ड मूल: पूरे दिनदिशाशूल: उत्तर



