Entertainment

बॉलीवुड के लिए लकी रहा स्विट्जरलैंड, जब-जब हुई शूटिंग, कोई निकली ब्लॉकबस्टर तो कोई सुपरहिट, 1 ने रचा इतिहास

Last Updated:October 06, 2026, 07:31 IST

बॉलीवुड और स्विट्जरलैंड का रिश्ता काफी पुराना है. फिल्मों में जब भी खूबसूरत पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियां, हरे-भरे मैदान और झीलों का जिक्र आता है, तो स्विट्जरलैंड की खूबसूरत वादियां याद आ जाती हैं. खासकर यश चोपड़ा तो अपनी फिल्मों की शूटिंग वहीं किया करते थे. उनकी डर, चांदनी जैसी कई फिल्मों की शूटिंग वहां हुई थी. जब-जब वहां शूटिंग हुई कई फिल्में तो ब्लॉकबस्टर और कई हिट साबित हुई. बॉलीवुड के लिए स्विट्जरलैंड, हमेशा से ही लकी रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड और स्विट्जरलैंड का रिश्ता सिर्फ खूबसूरत पहाड़ों और बर्फीली वादियों तक सीमित नहीं है. हिंदी फिल्मों ने इस देश को पर्दे पर रोमांस का ऐसा रंग दिया कि स्विट्जरलैंड भारतीय दर्शकों के लिए सपनों की जगह बन गया. खास बात यह है कि यहां शूट हुई कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि, यह कहना सही नहीं होगा कि स्विट्जरलैंड में शूटिंग ही फिल्मों की सफलता की वजह थी, लेकिन इन फिल्मों में स्विस लोकेशन जरूर यादगार हिस्सा बनीं.

इनमें पहली है, ‘वीर-जारा’. शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की फिल्म ‘वीर-जारा’ स्विट्जरलैंड में शूट हुई सबसे रोमांटिक बॉलीवुड फिल्मों में शामिल है. फिल्म का मशहूर गाना ‘ये हम आ गए हैं’ बर्न रीजन की लाउएनेंसी झील के आसपास शूट किया गया था. चारों तरफ हरे-भरे मैदान और पहाड़ों से घिरी यह झील बेहद शांत और खूबसूरत नजर आती है. फिल्म के प्यार, इंतजार और जुदाई जैसे भावों के साथ इस जगह का शांत माहौल खूब मेल खाता है. यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्विट्जरलैंड की खूबसूरती ने कहानी के इमोशन को और गहरा कर दिया.

दूसरी है, ‘डॉन 2’. शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा स्टारर ‘डॉन 2’ में स्विट्जरलैंड का एक अलग ही रूप देखने को मिला. फिल्म की शूटिंग ज्यूरिख की ग्रॉसमुन्स्टर चर्च और म्यूनस्टर ब्रिज जैसी जगहों पर हुई थी. ये लोकेशन फिल्म के कई तनाव भरे एक्शन सीक्वेंस में नजर आईं. लेकिन ‘डॉन 2’ में इसे मॉडर्न और ग्लैमरस अंदाज में पेश किया गया.

Add as Preferred Source on Google

तीसरी है, ‘धूम 3’. आमिर खान और कैटरीना कैफ की ‘धूम 3’ ने स्विट्जरलैंड की खूबसूरती में रोमांच का तड़का लगा दिया. फिल्म का एक बेहद शानदार सीक्वेंस टिकिनो के वेरजास्का डैम में शूट किया गया था. यह डैम अपनी ऊंचाई और शानदार बनावट के लिए जाना जाता है. इसे दुनिया भर में तब और पहचान मिली जब ‘जेम्स बॉन्ड’ फिल्म ‘गोल्डनआई’ में यहां एक मशहूर स्टंट जंप दिखाया गया था. आज यह जगह बंजी जंपिंग के लिए भी काफी लोकप्रिय है.शौकीनों की दिलचस्पी भी बढ़ी.

चौथी है, ‘कृष 3’. ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की ‘कृष 3’ भी स्विट्जरलैंड में शूट हुई फिल्मों में खास है. फिल्म के कुछ अहम सीन युंगफ्राऊयॉख और स्फिंक्स ऑब्जर्वेटरी में फिल्माए गए थे. ऊंचे पहाड़, बर्फ से ढकी चोटियां और दूर तक दिखाई देने वाले शानदार नजारे फिल्म के सुपरहीरो अंदाज को और भव्य बनाते हैं. इन लोकेशन का इस्तेमाल खासतौर पर एक्शन और ट्रांजिशन सीक्वेंस में किया गया था. आज भी युंगफ्राऊयॉख आने वाले पर्यटकों के लिए यह फिल्मी कनेक्शन आकर्षण का हिस्सा है.

पांचवी है, यश चोपड़ा की फिल्म ‘डर’. साल 1993 आई फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग स्विट्जरलैंड की खूबसूरत लोकेशंस पर हुई थी. फिल्म की शूटिंग ल्यूसर्न (Lucerne), सियोन (Sion) और जुंगफ्राउयॉख (Jungfraujoch) जैसी जगहों पर की गई थी. इन खूबसूरत वादियों ने फिल्म के रोमांटिक और सस्पेंस से भरे माहौल को और खास बना दिया. हालांकि, ‘डर’ की शूटिंग सिर्फ स्विट्जरलैंड तक सीमित नहीं थी. फिल्म के कई अहम दृश्य मुंबई के जुहू, बांद्रा और गेटवे ऑफ इंडिया के अलावा शिमला में भी फिल्माए गए थे.

छठी है ‘चांदनी’. श्रीदेवी, ऋषि कपूर और विनोद खन्ना की ‘चांदनी’ का नाम स्विट्जरलैंड में शूट हुई सबसे यादगार बॉलीवुड फिल्मों में लिया जाता है. यश चोपड़ा की इस फिल्म के गाने ‘तेरे मेरे होठों पे’ और ‘चांदनी ओ मेरी चांदनी’ स्विस पहाड़ों और वादियों के बीच फिल्माए गए थे. ‘चांदनी’ ने भारतीय दर्शकों के बीच स्विट्जरलैंड को रोमांटिक डेस्टिनेशन के तौर पर लोकप्रिय बनाने में बड़ी भूमिका निभाई. फिल्म की खूबसूरत लोकेशन और रोमांटिक गानों ने विदेश में शूटिंग के एक नए ट्रेंड को भी बढ़ावा दिया. आज भी इन जगहों पर बॉलीवुड और खासकर ‘चांदनी’ के फैंस पहुंचते हैं.

आखिरी है, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’. शाहरुख खान और काजोल की ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ यानी ‘डीडीएलजे’ स्विट्जरलैंड में शूट हुई सबसे मशहूर बॉलीवुड फिल्मों में से एक है. फिल्म के कई यादगार सीन और गाने गस्ताद, सानेन, ओबरसिमेंटल और लेक लुंगर्न जैसी जगहों पर शूट किए गए थे. फिल्म में नजर आईं स्विस वादियां और पहाड़ आज भी बॉलीवुड के रोमांस की पहचान मानी जाती हैं. ‘डीडीएलजे’ की जबरदस्त लोकप्रियता ने स्विट्जरलैंड को भारतीय दर्शकों के लिए एक सपनों की रोमांटिक जगह बना दिया. फिल्म के बाद बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक उन जगहों को देखने पहुंचने लगे, जहां राज और सिमरन की प्रेम कहानी के यादगार पल फिल्माए गए थे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 06, 2026, 07:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj