अफेयर की ऐसी सजा? रिश्तेदारों ने सबके सामने बनवाए संबंध, पिलाया महिला का पेशाब, फिर वायरल कर दिया वीडियो

Last Updated:October 07, 2026, 09:51 IST
गुजरात के सुरेंद्रनगर में अफेयर की सजा का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां रिश्तेदारों ने एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी को पकड़कर न केवल बेरहमी से पीटा. बल्कि कथित शुद्धीकरण के नाम पर दोनों को सबके सामने शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया गया. पुरुष को पेशाब भी पीने को कहा गया. गुजरात में अफेयर की ऐसी सजा? रिश्तेदारों ने सबके सामने बनवाए संबंध, पिलाया महिला का पेशाब, फिर वायरल कर दिया वीडियो.
गुजरात के सुरेंद्रनगर से हैवानियत की हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां घरवालों और रिश्तेदारों ने मिलकर एक युवक और युवती को अफेयर की बर्बर सजा दी. कथित शुद्धीकरण के नाम पर पहले महिला और युवक का पीटा और उसके बाद उन्हें सभी के सामने शारीरिक संबंधन बनाने के लिए मजबूर किया. इतना ही नहीं युवक को महिला का पेशाब भी पिलाया गया.
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक सूरेंद्रनगर में एक विवाहित महिला और उसके साथ अफेयर में रहने वाले युवक के साथ महिला के पति और रिश्तेदारों ने कथित तौर पर ‘शुद्धिकरण अनुष्ठान’ के नाम पर जघन्य अत्याचार किया. आरोप है कि सभी रिश्तेदारों के सामने एक बरामदे में युवक को महिला के साथ यौन कृत्य करने को मजबूर किया गया. उसके बाद युवक को महिला का पेशाब पीने के लिए कहा गया. इतना ही नहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल से शूट करके उन लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.
पुलिस के अनुसार, यह घटना 4 अक्टूबर को हुई है. जांच में पता चला कि पीड़ित महिला वपी में रहती थी और शादीशुदा थी. उसका एक युवक से प्रेम संबंध बन गया तो वह अपने पति को छोड़कर छोटीला चली गई. जहां वह करीब तीन महीने तक अपने साथी के साथ रही. इस दौरान उसका परिवार उसे ढूंढता रहा. जब महिला मिली तो परिवार उसे ढूंढकर वपी ले आया और घर में बंद कर दिया. कई दिन इस तरह गुजरने के बाद पांच दिन पहले वह किसी तरह फिर भागकर छोटीला लौट गई.
जब उसके पति को पता चला कि वह दोबारा अपने साथी के साथ रह रही है, तो उसने अपने रिश्तेदारों को सूचना दे दी. सभी लोग मिलकर इस बार महिला के साथ युवक को भी सुरेंद्रनगर के एक घर में ले गए. रिश्तेदारों ने कहा कि दोनों का शुद्धिकरण किया जाएगा. बताया जा रहा है कि वहां दोनों को लकड़ी की छड़ियों से खूब पीटा गया. युवक को रस्सी से एक पेड़ से बांध दिया,जबकि महिला को एक कमरे में बंद कर दिया.
इसके बाद आरोपी दोनों को उस घर के बरामदे में लाते हैं और पुरुष से महिला के साथ जबरन यौन संबंध बनवाते हैं. इसके बाद युवक को महिला का पेशाब पीने के लिए भी मजबूर किया. इस पूरी घटना को मौजूद रिश्तेदारों ने फोन से रिकॉर्ड किया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया.
सुरेंद्रनगर के डीएसपी प्रेमसुख डेलू ने बताया कि एक सामुदायिक नेता के फोन और वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई. लिहाजा आरोपियों को ढूंढने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं. कई दिन के बाद एक घर में महिला मिली. पुलिस को देखकर वह रोने लगी. वीडियो से मिलान कर उसे स्टेशन लाया गया. वहां समझाने के बाद उसने अपना दर्दनाक अनुभव सुनाया.
ए-डिवीजन पुलिस स्टेशन के निरीक्षक आरएम सांगड़ा ने बताया कि वीडियो रिकॉर्ड करने और सोशल मीडिया पर फैलाने वालों की भी जांच चल रही है. फिलहाल पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिला का पति और उसके रिश्तेदार शामिल हैं.
पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. इनमें धोखे से यौन संबंध, स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, गलत तरीके से बंधक बनाना और अपहृत व्यक्ति को छिपाना जैसी धाराएं शामिल हैं. साथ ही आईटी अधिनियम के प्रावधान भी लगाए गए हैं.
About the Authorप्रिया गौतमSenior Correspondent
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi..com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ेंFirst Published :
October 07, 2026, 09:51 IST



