Rajasthan

दौसा की जेल में पहुंचे बॉबी देओल, देखने के लिए पहुंची भारी भीड़

Last Updated:October 07, 2026, 10:45 IST

Ashram 4 Bobby Deol: बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल इन दिनों राजस्थान के दौसा की श्यालावास सेंट्रल जेल में नजर आ रहे हैं. लेकिन घबराइए मत, वे किसी अपराध में जेल नहीं गए हैं, बल्कि अपनी बहुचर्चित और सुपरहिट वेब सीरीज आश्रम सीजन-4 की शूटिंग के सिलसिले में वहां पहुंचे हैं. दौसा की सेंट्रल जेल में करीब एक घंटे तक चले एक मुख्य सीन में बॉबी देओल को जेल के भारी-भरकम दरवाजों से अंदर प्रवेश करते हुए शूट किया गया. कहानी के मुताबिक जब बाबा निराला को जेल भेजा जाता है, तो उनके हजारों भक्त और अनुयायी बाहर खड़े होकर नारेबाजी और हंगामा करते हैं.

दौसा की सेंट्रल जेल श्यालावास में इन दिनों बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल नजर आ रहे हैं. जेल में बॉबी देओल को देखकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई, लेकिन कहानी कुछ और है. दरअसल, बॉबी देओल जेल नहीं गए हैं, बल्कि उनकी चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग दौसा की सेंट्रल जेल में चल रही है.

सीरीज में बॉबी देओल काशीपुर वाले बाबा निराला का किरदार निभा रहे हैं. कहानी के मुताबिक बाबा निराला को सजा होने के बाद जेल भेजा जाता है. इसी कहानी से जुड़े सीन दौसा की सेंट्रल जेल श्यालावास में फिल्माए जा रहे हैं.

करीब एक घंटे तक चला शूटिंग का सीन

जानकारी के मुताबिक, जेल में करीब एक घंटे तक एक अहम सीन की शूटिंग हुई. इसमें बॉबी देओल को जेल में प्रवेश करते हुए फिल्माया गया. इस दौरान बाबा निराला के अनुयायियों को भी जेल के बाहर खड़ा दिखाया गया. इसके लिए जेल के बाहर भी कई सीन शूट किए जा रहे हैं. शूटिंग को लेकर जेल परिसर और आसपास सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं. स्थानीय पापड़दा थाना पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है.

10 अक्टूबर तक शूटिंग की अनुमति

बताया जा रहा है कि सेंट्रल जेल श्यालावास में 10 अक्टूबर तक ‘आश्रम 4’ की शूटिंग की अनुमति है. इस दौरान जेल के अंदर और बाहर सीरीज के कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माए जाएंगे. बॉबी देओल फिलहाल दौसा के एक होटल में ठहरे हुए हैं. दिन में वे जेल में शूटिंग करते हैं, जबकि रात होटल में रुकते हैं.

रील में जेल गए हैं बाबा निराला

‘आश्रम’ वेब सीरीज का निर्देशन प्रकाश झा कर रहे हैं. सीरीज में बॉबी देओल के साथ अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, दर्शन कुमार, अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, त्रिधा चौधरी, विक्रम कोचर और अनुरिता झा समेत कई कलाकार नजर आए हैं.

About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…

और पढ़ेंLocation :

Dausa,Rajasthan

First Published :

October 07, 2026, 10:32 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj