Health

How to Prevent Heart Attack: हार्ट अटैक से बचने के लिए 5 फुलप्रूव तरीके, फौलादी बना रहेगा दिल

Last Updated:October 07, 2026, 19:55 IST

Heart Attack Prevention Tips : हार्ट अटैक से बचने के लिए एक साथ कई काम करने होते हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपका हार्ट हमेशा फौलादी बना रहे तो आपको अपने जीवन में कुछ अच्छी आदतों को अपनाना होगा. अच्छी आदतों से पहले आपको गंदी आदतें भी छोड़नी होगी. यहां हम आपके लिए वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित 5 तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप हार्ट डिजीज से बच सकते है. How to Prevent Heart Attack: हार्ट अटैक से बचने के लिए 5 फुलप्रूव तरीके Zoomहार्ट अटैक से बचने के तरीके. Photo: AI

How to Prevent Heart Attack: हार्ट अटैक से बचने के लिए क्या करना चाहिए? आजकल हर व्यक्ति के मन में यही सवाल रहता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी हार्ट अटैक के ज्यादा मामले हमारी अपनी गलतियों के कारण आते हैं. आजकल हमारा खान-पान इतना खराब हो गया है कि हम रोज अनहेल्दी फूड का सेवन करने लगे हैं. इसके साथ ही हमारी लाइफस्टाइल बहुत खराब होने लगी है. हमारी शारीरिक गतिविधियां एकदम शिथिल होने लगी है. हम घर के अंदर ही सारे काम करने लगे हैं. जो लोग ऑफिस में काम करते हैं वे भी सारा दिन चेयर पर ही बैठे रहते हैं. हमारे गलत खान-पान के कारण हार्ट तक खून को पहुंचाने वाली धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल चिपकने लगता है. इसकी वजह से खून का प्रवाह रूक जाता है और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ा देता है. इसी तरह यदि हमारे शरीर में हरकतें नहीं होगी तो हमारे हार्ट की क्षमता कमजोर होने लगती है. ऐसे में किसी भी विपरीत परिस्थिति में हार्ट में दिक्कतें आने लगती है. ऐसे में यदि आप हार्ट अटैक से बचना चाहते हैं तो यहां बताए जा रहे 5 तरीकों को अपना लें.

इन 5 तरीकों को अपनाएं

शरीर को थकाएं-यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के अध्ययन के अनुसार, हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोज फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है. आप जितने अधिक सक्रिय रहेंगे, हार्ट अटैक और अन्य हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम उतना ही कम होगा. इसके लिए नियमित रूप से वॉक, रनिंग, स्विमिंग या साइकलिंग जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. इससे आप न केवल अपने कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को मजबूत करेंगे बल्कि ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रख सकेंगे. रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज दिल को सेहतमंद रखेगा और आपको लंबे समय तक एनर्जी देता रहेगा.
संतुलित डाइट- दिल को सेहतमंद रखने के लिए सही और पौष्टिक खान-पान बहुत जरूरी है. खाने में प्रोसेस्ड फूड, पैकेट बंद चीजें, डिब्बाबंद खाना और जंक फूड से दूरी बनाएं. ज्यादा तेल, ज्यादा मीठा, बहुत नमक और रेड मीट दिल को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए इनसे बचें. हार्ट को मजबूत बनाने के लिए पौधे से मिलने वाली चीजें ज्यादा खाएं. अपनी डाइट में बाजरा-ज्वार जैसे मोटे अनाज, साबुत अनाज, ताजे फल और मौसम की हरी सब्जियां शामिल करें. इसके अलावा बादाम, अखरोट और मछली जैसी चीजें भी दिल के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं. सही खान-पान ही सेहतमंद दिल की चाबी है.
वजन बढ़ने नहीं दें-शरीर का बढ़ता वजन और मोटापा दिल की सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित होता है. अत्यधिक वजन की वजह से हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्याएं जन्म लेती हैं, जो सीधे तौर पर हार्ट अटैक और कोरोनरी आर्टरी डिजीज के जोखिम को कई गुना बढ़ा देती हैं. जब शरीर का वजन नियंत्रित रहता है तो दिल को पूरे शरीर में खून पंप करने के लिए अतिरिक्त मेहनत नहीं करनी पड़ती. इसलिए दिल को लंबे समय तक मजबूत और सेहतमंद रखने के लिए अपने वजन को संतुलित रखना बेहद जरूरी है. सही और संतुलित खान-पान और नियमित वर्कआउट से वजन कंट्रोल में रहता है.
टेंशन न लें- अगर आप हमेशा टेंशन यानी तनाव में रहते हैं तो यह दिल के लिए बहुत बुरा है. अध्ययन के अनुसार मानसिक तनाव के दौरान शरीर में 1400 से भी अधिक बायोकेमिकल प्रतिक्रियाएं होती हैं. ये प्रतिक्रियाएं ब्लड प्रेशर और पल्स रेट को अचानक बढ़ा देती हैं, जिससे दिल पर अत्यधिक दबाव पड़ता है. लगातार तनाव में रहने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक बीमारियों के एक कभी न खत्म होने वाले कुचक्र में फंस जाता है. इसलिए हार्ट को हेल्दी और सुरक्षित रखने के लिए तनाव प्रबंधन बहुत जरूरी है. तनाव से राहत पाने और मन को शांत रखने के लिए रोजाना योग और मेडिटेशन सबसे असरदार उपाय हैं.
सिगरेट-शराब जैसी बुरी आदतों को छोड़ें-अगर आप चाहते हैं कि हार्ट सही रहे तो आज से ही सिगरेट-शराब को बाय कह दें. स्मोकिंग केवल फेफड़ों को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि यह खून की धमनियों को सिकोड़कर और ब्लड प्रेशर बढ़ाकर दिल की सेहत को भी गंभीर रूप से बिगाड़ देती है. तंबाकू और अत्यधिक शराब के सेवन से कोरोनरी आर्टरी डिजीज, एथेरोस्क्लेरोसिस और हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. स्मोकिंग और शराब छोड़ने से शरीर में ऑक्सीजन का स्तर सुधरता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव कम होता है. इसलिए एक मजबूत और लंबे जीवन के लिए इन आदतों को आज ही बाय कहें.
About the AuthorLakshmi Narayan

मीडिया में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले लक्ष्मी नारायण पत्रकारिता के हर विधा में माहिर हैं. भविष्य की आहट और ट्रेंड्स को समय से पहले भांपने की अद्भुत कला उनके अंदर समाहि…

और पढ़ेंFirst Published :

October 07, 2026, 19:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj