पति-पत्नी समेत तीसरा आरोपी भी पकड़ा गया, 283 ग्राम हेरोइन चिट्टा जब्त, तस्करी के नेटवर्क की जांच जारी

Last Updated:October 07, 2026, 20:33 IST
Hanumangarh Crime News: हनुमानगढ़ जिले में गोगामेड़ी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कार सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार, मनजीत, उसकी पत्नी नेहा और रोशन के कब्जे से 283 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 60 लाख रुपए बताई जा रही है.
ख़बरें फटाफट
पति-पत्नी के साथ तीसरा आरोपी भी पकड़ा गया, कार से 283 ग्राम हेरोइन चिट्टा जब्त
हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ जिले से नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. हनुमानगढ़ जिले की गोगामेड़ी थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए एक कार में सवार पति-पत्नी सहित तीन आरोपियों को दबोच लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने जिला विशेष टीम (DST) नोहर के सहयोग से यह बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने सीक्रेट सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कार की तलाशी ली, जिसके बाद अवैध मादक पदार्थ बरामद कर लिया गया.
कार से 283 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामदपुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 283 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ है. अवैध मादक पदार्थों के काले कारोबार में इस खेप की कीमत बहुत ज्यादा है. बरामद की गई इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़ा जाना यह साबित करता है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हुए थे और इस खतरनाक नशे की खेप को इलाके में खपाने की फिराक में थे. पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ-साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया है.
पति-पत्नी सहित तीन आरोपी गिरफ्तारइस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कार में सवार तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए आरोपियों की पहचान मनजीत, उसकी पत्नी नेहा और एक अन्य आरोपी रोशन के रूप में हो गई है. इस पूरी घटना को अंजाम देने में गोगामेड़ी थाना पुलिस के साथ-साथ जिला विशेष टीम (DST) नोहर की भूमिका अहम रही. पुलिस की संयुक्त टीमों ने सूझबूझ के साथ घेराबंदी कर इस तस्कर गिरोह को दबोचा. पति-पत्नी के इस तरह नशा तस्करी में लिप्त पाए जाने से हर कोई हैरान है.
तस्करी के अन्य संपर्कों को खंगालने में जुटी पुलिसगोगामेड़ी थाना पुलिस गिरफ्तार किए तीनों आरोपियों (मनजीत, नेहा और रोशन) से पूछताछ करने में जुटी हुई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे यह हेरोइन की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे हनुमानगढ़ या आसपास के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ जिले में यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Hanumangarh,Rajasthan
First Published :
October 07, 2026, 20:33 IST



