Rajasthan

हादसों के बाद हरमाड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, सर्विस रोड पर खड़े 10 बजरी ट्रेलर जब्त; मचा हड़कंप

Last Updated:October 07, 2026, 16:43 IST

Jaipur Crime News: जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में सर्विस रोड पर खड़े वाहनों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की. पुलिस ने बजरी से भरे 10 ट्रेलरों को जब्त किया. बताया जा रहा है कि सर्विस रोड पर वाहनों के खड़े रहने से पहले भी हादसे हो चुके हैं. ऐसे में सड़क सुरक्षा को देखते हुए हरमाड़ा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की. पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideहादसों के बाद हरमाड़ा पुलिस का एक्शन, सर्विस रोड पर खड़े 10 बजरी ट्रेलर जब्तZoomजयपुर में पुलिस ने बजरी से भरे 10 ट्रेलरों को जब्त किया

जयपुर: जयपुर के ग्रामीण इलाके से सड़क सुरक्षा को लेकर एक सख्त कार्रवाई सामने आई है. हरमाड़ा थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़े रहने वाले भारी वाहनों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लेते हुए बजरी से भरे 10 से अधिक ट्रेलरों को जब्त कर लिया है. पुलिस की इस अचानक की गई कड़ी कार्रवाई से अवैध वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टर्स में हड़कंप मच गया है.

हरमाड़ा थाना इलाके के लोहा मंडी क्षेत्र में सर्विस रोड पर खड़े रहने वाले इन गाड़ियों के कारण आए दिन यातायात बाधित हो रहा था. लोगों की जान पर हर वक्त खतरा मंडरा रहा था. पुलिस के इस सख्त कदम से अवैध रूप से कब्जा जमाकर खड़े रहने वाले भारी वाहनों पर नकेल कसने की दिशा में एक ठोस शुरुआत हुई है.

लोहा मंडी इलाके के हादसों का काला इतिहासलोहा मंडी का यह इलाका पहले भी गंभीर सड़क हादसों का गवाह रह चुका है. पहले भी इसी क्षेत्र में सर्विस रोड पर खड़े एक अनियंत्रित ट्रेलर की वजह से हुए हादसे में एक दर्जन से अधिक निर्दोष लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी.

बावजूद इसके, नियमों को ताक पर रखकर बजरी से भरे भारी-भरकम ट्रेलर लगातार सर्विस रोड पर खड़े किए जा रहे थे. स्थानीय नागरिकों और राहगीरों द्वारा लगातार इसकी शिकायतें पुलिस प्रशासन तक पहुंचाई जा रही थीं. इन वाहनों के कारण सड़क का दायरा संकुचित हो जाता था, जिससे रात के समय या तेज रफ्तार में आने वाले अन्य वाहनों के लिए दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती थी.

थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना ने चलाया अभियान यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के लिए हरमाड़ा थाना पुलिस ने इस मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई. थाना प्रभारी नरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अभियान चलाकर लोहा मंडी की सर्विस रोड पर अचानक पहरा दी. पुलिस बल को देखकर अवैध रूप से खड़े वाहनों के चालकों में भगदड़ मच गई. पुलिस ने बिना कोई ढिलाई बरतते हुए सर्विस रोड पर खड़े किए गए करीब 10 से अधिक बजरी से भरे ट्रेलरों को अपने कब्जे में लिया और उन्हें जब्त कर थाने ले आए. इस त्वरित कार्रवाई से साफ हो गया है कि पुलिस अब हाईवे सुरक्षा को लेकर गंभीर है.

यातायात नियमों की पालन का संदेशहरमाड़ा थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई के बाद क्षेत्र में यह मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है कि हाईवे और सर्विस रोड जैसी सार्वजनिक जगहों पर नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा ताकि किसी भी अनहोनी या बड़े हादसे को समय रहते रोका जा सके.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 07, 2026, 16:43 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj